{"_id":"6699756ccf08b9f953051685","slug":"101-students-took-admission-in-three-colleges-through-open-counselling-narnol-news-c-203-1-sroh1012-110845-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ओपन काउंसिलिंग से तीन महाविद्यालय में 101 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ओपन काउंसिलिंग से तीन महाविद्यालय में 101 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला
Fri, 19 Jul 2024 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 19 Jul 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:69- राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिले लेते विद्यार्थी
महेंद्रगढ़। यूजी कक्षाओं में ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिला प्रकिया शुरू की गई। ओपन काउंसिलिंग दाखिले में मेरिट सूची के आधार पर दाखिला किया गया। दो मेरिट सूची के बाद बुधवार को फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिले किए गए थे। रिक्त सीट रहने के बाद वीरवार से ओपन काउंसिलिंग शुरू की गई। ओपन काउंसलिंग के तहत पहले दिन राजकीय महिला महाविद्यालय में 21 छात्राओं, राजकीय महाविद्यालय सतनाली में 24 व राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में 56 विद्यार्थियाें ने दाखिला लिया है।
राजकीय महिला महाविद्यालय के नोडल अधिकारी प्रो. मक्खन सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में 1080 सीट पर दाखिला किया जाना है। दो मेरिट सूची व फिजिकल काउंसिलिंग के बाद भी रिक्त सीटें बची हुई हैं। जिन छात्राओं का नाम पहली व दूसरी मेरिट सूची में आया था। इसके अलावा फिजिकल काउंसिलिंग में जिन विद्यार्थियों का दाखिला नहीं हुआ था। वह ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिला ले सकते हैं। नए विद्यार्थी भी ओपन काउंसलिंग में दाखिला ले सकता है।
राजकीय महाविद्यालय के नोडल अधिकारी प्राे. विजय कुमार यादव ने बताया कि महाविद्यालय में 1280 सीट पर दाखिला किया जाना है। अब तक 562 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। ओपन का काउंसिलिंग के तहत 56 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। 662 सीट अभी भी रिक्त है। वहीं राजकीय महाविद्यालय सतनाली के नोडल अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि महाविद्यालय में 700 सीट पर दाखिला किया जाना है। अब तक 423 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। ओपन काउंसिलिंग के तहत 24 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। महाविद्यालय में अभी भी 250 सीट रिक्त हैं।