{"_id":"686ab100f1579920af0ecfc2","slug":"101-plants-were-planted-at-patikara-crematorium-narnol-news-c-196-1-nnl1004-126783-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पटीकरा श्मशान भूमि पर लगाए 101 पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पटीकरा श्मशान भूमि पर लगाए 101 पौधे
Sun, 06 Jul 2025 10:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 06 Jul 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
फोटो 2पटीकरा में पौधरोपण करते विधायक ओमप्रकाश यादव व समिति के सदस्य।स्रोत समिति
नारनौल। हरित वसुंधरा आधार समिति ने पटीकरा स्थित श्मशान भूमि पर 101 पौधे लगाए। यह कार्यक्रम बाबा निहालचंद सेवादल के सहयोग से संपन्न हुआ।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी इसी स्थल पर समिति द्वारा 101 पौधे लगाए गए थे, जो आज सुंदर वृक्षों का रूप ले चुके हैं। इन सभी पौधों की नियमित देखभाल बाबा निहालचंद सेवादल द्वारा की जा रही है, जिससे यह स्थान अब एक हरित क्षेत्र के रूप में विकसित हो रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं विधायक ओमप्रकाश यादव थे।
उन्होंने कहा कि हरित वसुंधरा आधार समिति पर्यावरण संरक्षण, जनजागरूकता और सामाजिक सुधार की दिशा में अनुकरणीय कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि समिति न केवल पौधरोपण कर रही है, बल्कि प्लास्टिक और पॉलीथिन के उपयोग के खिलाफ भी लोगों को जागरूक कर रही है। समिति के आजीवन सदस्य मुकेश सैनी ने बताया कि समिति द्वारा चार श्मशान भूमियों को हरित वाटिका में परिवर्तित किया जा चुका है।
समिति के उपाध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि समिति की स्थापना का प्रारंभिक उद्देश्य नारनौल शहर एवं इसके आसपास के क्षेत्रों को हराभरा और स्वच्छ बनाना है।