फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   1,000 bags of DAP fertilizer arrive at the government fertilizer center; farmers line up.

Mahendragarh-Narnaul News: सरकारी खाद केंद्र पर पहुंचे एक हजार डीएपी खाद के बैग, किसानों की लगी लाइन

Sat, 13 Jun 2026 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
1,000 bags of DAP fertilizer arrive at the government fertilizer center; farmers line up.
महेंद्रगढ़। सरकारी खाद केंद्र पर शक्रवार को एक हजार बैग पहुंचे। सुबह से ही डीएपी खाद लेने के लिए अनाज मंडी में स्थित सरकारी खाद केंद्र पर किसानों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को डीएपी खाद लेने को लेकर किसानों की मारामारी रही।
विज्ञापन

रेलवे रोड पर स्थित सरकारी खाद केंद्र पर सुबह से खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह सात बजे से ही किसान लाइनों में लग गए। सोसाइटी के कर्मचारियों के सहयोग से शांतिपूर्वक खाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन


किसान बलराम, सुरेश, सन्नी, पुरूषोतम, शीशराम ने बताया कि खरीफ फसल की बिजाई का कार्य शुरू हो गया है। इस समय किसानों को डीएपी खाद की अधिक मांग रहती है। डीएपी की खाद केंद्रों पर पहुंचते ही किसानों की सुबह से लंबी लाइन लगने शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने खाद केंद्र पर कर्मचारी को किसानों की बजाए परिचित को पहले बैग देने का आरोप भी लगाया है। जबकि वे सुबह से लाइन में लगने के बाद भी नंबर नहीं आता है। न ही यहां पुलिस की मौजूदगी है। पुलिस न होने के कारण लाइनों के बीच में दूसरे किसान लग जाते है।
हैफड के मैनेजर जगराम ने बताया कि वीरवार देर शाम को सरकारी खाद केंद्र पर 1000 बैग पहुंचे थे, जिसमें से 900 बैग किसानों को दे दिए हैं। अभी 100 बैग अभी गोदाम में शेष हैं जो शनिवार को किसानों को वितरित किए जाएंगे।

शुक्रवार को सुबह से ही किसानों को वितरित करना शुरू कर दिया है। शाम 5 बजे किसानों को वितरित किया गया। एक किसान को पांच डीएपी खाद के बैग दिए जा रहे हैं। किसानों को खाद को लेकर किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed