फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   100-Meter Stretch of Road Unfinished; Thousands Inconvenienced

Mahendragarh-Narnaul News: 100 मीटर सड़क अधूरी, हजारों लोग परेशान

Sun, 12 Apr 2026 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
100-Meter Stretch of Road Unfinished; Thousands Inconvenienced
महेंद्रगढ़। परशुराम भवन से मोहल्ला नीमड़ी नीचे तक करीब 100 मीटर सड़क का निर्माण नहीं होने से दो मोहल्लों की दो हजार से अधिक आबादी को परेशानी हो रही है। मोहल्ला वासियों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका अधिकारियों को शिकायत दी लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

शहर के अन्य हिस्सों में सड़कों का निर्माण और मरम्मत कार्य कर दिया है लेकिन इस मार्ग को छोड़ दिया। इस मार्ग से अनेक गांवों व शहरों के लोग आवागमन करते हैं। नगरपालिका इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। यह रोड ऊंचा है और टूटा हुआ है। मोहल्ला वासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क का निर्माण जल्द से जल्द कराया जाए ताकि उन्हें रोजाना की परेशानी से निजात मिल सके।
विज्ञापन

बॉक्स
सुबह जब दुकान पर जाते हैं तो मजबूरीवश टूटी सड़क से जाना पड़ रहा है। नगरपालिका इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। इस रोड से 2000 से अधिक लोग आवागमन करते हैं। टूटी सड़क होने लोगों को दूसरे रास्ते का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजीव कुमार, मोहल्लावासी।
----------
इस सड़क पर जगह-जगह पर गड्ढे बने हुए है। नगरपालिका ने शहर के कुछ सड़कें तो बना दी।लेकिन इस सड़क को अछूता छोड़ दिया। इस मार्ग का शीघ्र निर्माण होना चाहिए ताकि लोगों के किसी तरह की परेशानी ना हो।
-योगेश, मोहल्लवासी।
---------
वर्जन
इस सड़क का शीघ्र टेंडर लगवाकर इस रोड निर्माण करवाया जाएगा। शहर के कुछ रोड तो बनवा दिए है। इस सड़क को भी शीघ्र बनवा दिया जाएगा।
-रमेश सैनी, नगरपालिका प्रधान, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article