फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   10 to 15 patients of fatty liver are reaching the hospital every day

Mahendragarh-Narnaul News: अस्पताल में प्रतिदिन पहुंच रहे फैटी लिवर के 10 से 15 मरीज

Fri, 18 Apr 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 18 Apr 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
10 to 15 patients of fatty liver are reaching the hospital every day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। पूरी तरह से स्वस्थ रहने के लिए लिवर का स्वस्थ रहना जरूरी है, लेकिन वसायुक्त भोजन, फास्ट फूड का सेवन करने समेत अन्य कई कारणों से फैटी लिवर के मरीज बढ़ रहे हैं। अनियमित आहार-विहार के चलते लोग लिवर की बीमारी से पीड़ित हो रहे हैं। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 10 से 15 मरीज फैटी लिवर के आ रहे हैं।
लिवर की बीमारी से पीड़ितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जागरूकता के लिए 19 अप्रैल को विश्व लिवर दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोगों को लिवर को स्वस्थ रखने के लिए जागरूक किया जाता है। आज से करीब 10 से 15 साल पहले जहां नारनौल के नागरिक अस्पताल में बहुत ही कम लिवर से जुड़ी समस्याओं को लेकर लोग पहुंचते थे। दिन में मुश्किल से एक मरीज ही आता था, लेकिन धीरे-धीरे लोगों के खानपान में बदलाव आता गया और फास्ट फूड दिनचर्या में शामिल होता गया। इसके बाद से प्रतिदिन 10 से 15 मरीज फैटी लिवर जैसी समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। दिनचर्या और आहार में गड़बड़ी के कारण कम आयु के लोग भी लिवर रोग के शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

फैटी लिवर के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। ये बीमारी उन लोगों में भी देखी जा रही है जो शराब का सेवन नहीं करते हैं। इसे नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर (एनएएफएलडी) कहा जाता है। चिकित्सकों का कहना है कि लिवर में फैट बनने की समस्या का उपचार संभव है। लेकिन इसके लिए खानपान को लेकर ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्वस्थ और पौष्टिक आहार का सेवन



लिवर के साथ पूरे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर आहार को अपनी दिनचर्या में शामिल करना होगा। ऐसी चीजों का सेवन करें जिनमें कैलोरी, सेचुरेटेड और ट्रांस फैट की मात्रा भी कम हो। इससे भी काफी हद तक लिवर को स्वस्थ रखा जा सकता है। इसके लिए ताजे फल और सब्जियां, फलियां और साबुत अनाज को आहार में शामिल करना चाहिए। साथ ही भोजन में नमक और चीनी की मात्रा को कम रखने की भी चिकित्सक सलाह देते हैं।



वर्जन

नागरिक अस्पताल में फैटी लिवर के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब प्रतिदिन 10 से 15 मरीज पहुंच रहे हैं। संतुलित आहार नहीं लेना फैटी लिवर का महत्वपूर्ण कारण है। 10 से 15 साल पहले फैटी लिवर के एक या दो मरीज लिवर आते थे। अब इनकी संख्या बढ़ रही है। -डॉ. कंवर सिंह, सीनियर सर्जन नागरिक अस्पताल नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed