फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   10 thousand students will give HTET at 30 centers in the district, preparations begin

जिले में 30 सेंटरों पर 10 हजार छात्र देंगे एचटेट की परीक्षा,तैयारियां शुरू

Thu, 24 Dec 2020 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
10 thousand students will give HTET at 30 centers in the district, preparations begin
जिला शिक्षा विभाग एचटेट की तैयारियों में जुट गया है। बोर्ड के निर्देशानुसार परीक्षा की तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। जिले में एचटेट के लिए 30 सेंटर बनाए गए हैं। इसमें 20 नारनौल और 10 महेंद्रगढ़ में हैं। परीक्षा में करीब 10057 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हरियाणा अध्यापक पात्रता (एचटेट) 2020 (एचटेट) लेवल- एक, दो व तीन की दो और तीन जनवरी को परीक्षा होगी। परीक्षा के पात्र अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) बोर्ड के पोर्टल पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

डीईओ सुनील दत्त ने बताया कि एचटेट की तैयारियां चल रही है। बोर्ड की हिदायत के अनुसार सभी सेंटरों पर उपलब्ध संसाधनों का मुआयना कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके लिए बीईओ को भी निर्देश दिए गए हैं। जिलास्तर पर नारनौल में एक कंट्रोल सेंटर बनाया जाएगा। डीईओ ने बताया कि बोर्ड ने बुधवार को ही प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) ऑलनाइन कर दिया है। परीक्षार्थी को ऑनलाइन प्रिंट रंगीन और फोटो साथ लेकर आना है। अभ्यर्थी द्वारा आवेदन करते समय पंजीकृत करवाया गया फोटो युक्त पहचान पत्र जो अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र पर वर्णित है, उसे मूल रूप में परीक्षा केंद्र पर पहचान के तौर पर लेकर आना होगा। डीईओ ने बताया कि अभ्यर्थी परीक्षा आरंभ होने से दो घंटे दस मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे ताकि मेटल डिटेक्टर से तलाशी, आइरिस बायोमैट्रिक डाटा कैप्चरिंग इत्यादि औपचारिकताएं पूरी हो सके।
विज्ञापन

महिला अभ्यर्थियों को मंगलसूत्र पहनने की छूट :
बोर्ड के अनुसार महिला अभ्यर्थियों को मंगलसूत्र पहनने, बिंदी और सिंदूर लगाने की ही छूट होगी। सिख अभ्यर्थियों को धार्मिक आस्था के चिह्न ले जाने की अनुमति होगी। अंगूठी, चेन, बालियां, हार व नोज पिन जैसे सभी गहने, किसी भी धातु की वस्तु, कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, पेजर, ब्लूटूथ, ईयर फोन, कैल्कुलेटर, घड़ी, पर्स, लॉग टेबल, हेल्थ बैंड, प्लास्टिक पाऊच, रिक्त या मुद्रित कागज एवं लिखित चिट इत्यादि लेकर जाने की अनुमति नहीं है। किसी भी वस्तु को परीक्षा केंद्र पर रखने की व्यवस्था नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed