फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   10 thousand rupees taken out from the pocket of an elderly person in Kanina

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना में बुजुर्ग की जेब से निकाले 10 हजार रुपये

Mon, 10 Feb 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 10 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
10 thousand rupees taken out from the pocket of an elderly person in Kanina
कनीना। उपमंडल के गांव कोका निवासी बुजुर्ग से बाइक सवार दो युवकों ने रास्ता पूछने के नाम पर बाइक पर बिठा लिया और जेब से 10 हजार रुपये निकाल लिए। शिकायत के आधार पर कनीना शहर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव कोका निवासी रामकिशोर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 70 वर्ष के हैं। जमींदार का काम करता है। वह पीएनबी बैंक कनीना में खाते से रुपये निकलवाने के लिए आया था। उसके बेटे ने उसके खाते में सुबह पैसे भेजे थे। उसे मजदूरों को देने थे। वह सुबह लगभग साढ़े 11 बजे पीएनबी बैंक पहुंचा और 10 हजार रुपये निकाल कर कमीज की ऊपर की जेब में रखकर बटन बंद कर लिया था। जब वह ज्योति मिष्ठान भंडार के पास पहुंचा तो पीछे से दो युवक बाइक पर आए और उन्होंने तहसील कार्यालय का पता पूछने लगे। फिर उन्होंने उसे बाइक पर बिठा लिया और पीछे बैठे लड़के ने मुंह पर बैग लगा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने उसे गणेश लाल चौक से पहले उतार दिया। फिर वह दुकान पर सामान लेने के लिए आ गया। सामान लेकर उसने देखा तो उसकी जेब में पैसे नहीं थे। उसे शक है कि उसके रुपये उन दोनों युवकों ने ही निकाले हैं। पीड़ित ने पुलिस को अज्ञात युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उसके रुपये बरामद करवाया की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed