फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   10 students gave the exam, six compartment and three failed

Mahendragarh-Narnaul News: 10 विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा, छह कंपार्टमेंट व तीन फेल

Wed, 17 May 2023 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 17 May 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
10 students gave the exam, six compartment and three failed
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल माला में तालाबंदी के दौरान बैठक करते ग्रामीण।
सतनाली(महेंद्रगढ़)। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के दसवीं के परीक्षा परिणाम घोषित हुए है। जिसमे महेंद्रगढ़ के गांव नांगल माला में सरकारी स्कूल का दसवीं का परीक्षा परिणाम खराब आने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त किया। नाराज ग्रामीणों ने सुबह 8 बजे स्कूल की तालाबंदी ही कर दी। बता दें कि इस सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा में कुल 10 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे जिनमें से केवल एक ही बच्चा पास हो पाया है और 6 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है और तीन फैल हुए है। जबकि 10 में से 9 बच्चे गणित के पेपर में फेल हुए है जिससे ग्रामीणों में काफी रोष था।
विज्ञापन

विद्यालय प्राचार्य अशोक कुमार ने बताया कि विद्यालय में पिछले काफी समय से गणित के अध्यापक का पद रिक्त था। जिस पर सितंबर में ही गणित अध्यापक की नियुक्ति हुई थी। परीक्षा में समय कम बचा हुआ था जिसकी वजह से बच्चों की पढ़ाई कम हो पाई। उन्होंने कहा कि आगे बच्चों को एक्स्ट्रा क्लास लगाकर कड़ी मेहनत से पढ़ाई करवाएंगे ताकि विद्यालय का परीक्षा परिणाम अच्छा आ सके। ग्रामीणों ने सरपंच कृष्ण कुमार व एसएमसी के सदस्य वहां पहुंचे और आगे से स्कूल में अच्छी पढ़ाई के आश्वासन देकर ताला खुलवाया।
विज्ञापन

एसएमसी प्रधान जय कुमार ने बताया कि दसवीं का परीक्षा परिणाम खराब आने पर स्कूल को ताला लगा दिया था। आगे से स्कूल में अच्छी पढ़ाई व एक्स्ट्रा क्लास के आश्वासन पर ताला खुलवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed