फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   10 days left for canal water to arrive, water will be available for only one hour in two days

Mahendragarh-Narnaul News: नहरी पानी आने में 10 दिन शेष, दो दिन में एक घंटे ही मिलेगा पानी

Sun, 01 Jun 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 01 Jun 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
10 days left for canal water to arrive, water will be available for only one hour in two days
फोटो संख्या:53- गोशाला रोड पर खड़ा पानी का टैंकर--संवाद - फोटो : संवाद
महेंद्रगढ़। शहरवासियों को इस समय दो दिन में एक घंटे ही जलापूर्ति की जा रही है। आपूर्ति का समय निर्धारित नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

अभी नहरी पानी आने में 10 दिन का समय शेष है। ऐसे में शहर में पेयजल संकट गहरा सकता है। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से 21 मई से ही पानी की राशनिंग शुरू कर दी गई थी। शहरवासियों को पानी के लिए निजी एजेंसियों के कैंपरों का ही सहारा है।
विज्ञापन

गांव देवास जल परियोजना के 24 करोड़ लीटर पानी की क्षमता के चार टैंकों में टैंक नंबर 1 खाली हो चुका है, जबकि टैंक नंबर दो में छह फिट और तीन व चार में महज तीन-तीन फिट पानी शेष है। शहर के लोग पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए निजी जलापूर्ति करने वालों से पानी खरीद रहे हैं। निजी जलापूर्ति कर्ता भी पानी की किल्लत का फायदा उठाते हुए दस दिनों में 100 रुपये बढ़ाकर 450 रुपये प्रति टैंकर कर दिया है। 50 से अधिक टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
दो दिन में एक घंटे ही पानी मिल पा रहा है। इसका भी समय निर्धारित नहीं होने के कारण पता भी नहीं चल पाता। इसके कारण पेयजल के लिए टंकी भी नहीं भर पाती है। शहर में नियमित आपूर्ति के लिए वर्षों से भी जिम्मेदार कोई व्यवस्था नहीं कर पाए हैं। मांग के अनुसार एक चौथाई ही आपूर्ति हो रही है।- रोहताश तिवाड़ी, मोहल्ला तिवाड़ियान
---------------
एक घंटे पानी छोड़ा जाता है वह भी ऊंचाई वाले स्थानों पर पहुंचते-पहुंचते बंद हो जाता है। ऐसे में शहरवासियों को पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। निजी कैंपरों के सहारे ही पेयजल की व्यवस्था की जाती है। साथ ही जलापूर्ति का समय निधाZरित नहीं है। इससे परेशानी और बढ़ जाती है।
- दीपक जांगड़ा, मोहल्ला बास
---------------
देवास जलघर की तली में पानी पहुंच चुका है। ऐसे में तली से गाद और हल्का मटमैला पानी आ रहा है। दो दिन में एक बार आपूर्ति होती है। वह भी पीने के लायक नहीं है। ऐसे में मोहल्ले में आने वाले टैंकरों से पानी खरीदकर पीने को मजबूर हैं। - नरेश, मोहल्ला सैनीपुरा
---------------
मोहल्ले में 15 से 20 मिनट ही दो दिन में एक बार पानी नसीब हो पाता है। बूस्टिंग स्टेशन पर इसका कारण पता किया जाता है तो कर्मचारी कभी मोटर खराब होने तो कभी बिजली नहीं होने की बात कहता है। हर बार गर्मी के मौसम में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। - नरेंद्र सैनी, मोहल्ला राठोड़ान

--------------
- वर्जन
इस समय शहर में राशनिंग के आधार पर पानी की आपूर्ति की जा रही है। 10 जून को जेएलएन नहर में पानी आने की संभावना है। विभाग के देवास जलघर परियोजना के पांच तथा शहरी क्षेत्र के 15 ट्यूबवेलों का सहारा लिया जा रहा है। बिजली कट के कारण समय निर्धारित करने में परेशानी होती है। शहर को जोन में बांटकर आपूर्ति की जा रही है।-- जियाराम, उपमंडल अधिकारी, जन स्वास्थ्य विभाग महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:53- गोशाला रोड पर खड़ा पानी का टैंकर--संवाद

फोटो संख्या:53- गोशाला रोड पर खड़ा पानी का टैंकर--संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed