फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   10 day workshop on research methodology for social sciences begins at HKV

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में सामाजिक विज्ञान के लिए अनुसंधान पद्धति पर 10 दिवसीय कार्यशाला शुरू

Tue, 08 Apr 2025 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
10 day workshop on research methodology for social sciences begins at HKV
फोटो संख्या:77- दस दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की ओर से सामाजिक विज्ञान के लिए अनुसंधान पद्धति पाठ्यक्रम पर केंद्रित 10 दिवसीय कार्यशाला सोमवार को शुरू हुई। भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) नई दिल्ली की ओर से प्रायोजित कार्यशाला का उद्देश्य युवा शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों को सामाजिक विज्ञान में उच्च गुणवत्ता वाले अनुसंधान के लिए आवश्यक पद्धतिगत उपकरणों से अवगत कराना है।
विज्ञापन

कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कार्यप्रणाली और अंतर्विषयक अनुसंधान के महत्व पर बल दिया। उन्होंने इस आयोजन के लिए मनोविज्ञान विभाग की सराहना की। पाठ्यक्रम निदेशक डॉ. विष्णु नारायण कुचेरिया ने कार्यक्रम के उद्देश्य और संरचना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उद्घाटन सत्र में गुरु जम्भेश्वर विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार में मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार ने सामाजिक विज्ञान में अनुसंधान का महत्व विषय पर केंद्रित व्याख्यान देते हुए शोधकर्ताओं को अनुसंधान प्रक्रियाओं, प्रोटोकॉल और नैतिक विचारों के महत्व पर विस्तार से चर्चा की और आलोचनात्मक सोच एवं पद्धतिगत सटीकता के विकास पर बल दिया। दस दिनों की कार्यशाला में प्रतिभागियों को उन्नत अनुसंधान तकनीकों, मात्रात्मक और गुणात्मक डेटा विश्लेषण, रिपोर्ट लेखन और अनुसंधान नैतिकता में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त होगा। इस कार्यक्रम में देश भर के अनुभवी शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं द्वारा विशेषज्ञ व्याख्यान, समूह चर्चा और व्यावहारिक सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed