{"_id":"680297accfcafd7c7603a1a5","slug":"10-crore-rupees-will-be-spent-on-the-development-and-beautification-of-four-parks-in-the-city-narnol-news-c-203-1-sroh1010-116532-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शहर के चार पार्कों के विकास व सुंदरीकरण पर खर्च होंगे 10 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शहर के चार पार्कों के विकास व सुंदरीकरण पर खर्च होंगे 10 करोड़ रुपये
Fri, 18 Apr 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 18 Apr 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:64- डुलाना रोड पर स्थित गोशाला बुचियावाली पार्क-संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। नगरपालिका ने शहर में तीन नए पार्क को विकसित करने और एक पार्क के सुंदरीकरण पर 10 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई है। योजना के तहत हुड्डा पार्क के सुंदरीकरण का काम भी पूरा होगा और शहरवासियों को चार पार्क मिल सकेंगे। इसके अलावा देवीलाल पार्क, शिव पार्क मोदाश्रम, बुचियावाली गोशाला पार्कों को विकसित करने से शहरवासियों को तीन और नए पार्क मिल सकेंगे।
नगर प्रशासन के अनुसार आगामी छह माह में इन सभी पार्कों को विकसित करने के साथ-साथ शहर के एक मात्र हुड्डा पार्क के सुंदरीकरण का कार्य पूरा किया जाएगा। इस समय शहर में एकमात्र हुड्डा पार्क ही लोगों के घूमने का सहारा है। इसके अलावा शहर में कोई भी पार्क नहीं है। नगरपालिका की ओर से इन पार्कों को विकसित एवं सुंदरीकरण के लिए 10 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। इसमें चौधरी देवीलाल पार्क को विकसित करने के लिए पांच करोड़, मोदाश्रम के शिव पार्क व बुचियावाली गोशाला के पार्क को विकसित करने पर तीन करोड़ और हुड्डा पार्क के सुंदरीकरण के लिए करीब दो करोड़ रुपये का बजट तय किया है। हुड्डा पार्क की टूटी दीवारों से लेकर रंगीन लाइटें लगाने व टूटे झूलों व खराब पड़े फव्वारों की मरम्मत कराई जा सकेगी।
-- -- -- -- -- -- -
मार्च 2022 में तत्कालीन उप मुख्यमंत्री ने किया था शिलान्यास
30 मार्च 2022 को तत्कालीन उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने चौधरी देवीलाल की आदमकद मूर्ति लगाकर पार्क का शिलान्यास कर इसे छह माह के समय में विकसित करने का दावा किया था लेकिन यह पार्क विकसित नहीं हो पाया। जगह-जगह से इसकी अस्थायी दीवार भी टूट चुकी है। शहर के बीचोंबीच प्राचीन किले के पीछे यह पार्क विकसित होने से शहर के बीचोंबीच ही दो पार्क मिल सकेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
वर्जन:
नगरपालिका की ओर से तीन नए पार्क विकसित करने तथा शहर के एकमात्र हुड्डा पार्क के सुंदरीकरण के लिए करीब 10 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। पार्कों को विकसित करने व मरम्मत के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए सभी प्राथमिकताएं पूरी कर ली गई हैं। नपा का प्रयास रहेगा कि इस योजना को छह माह के समय में धरातल पर उतारा जाए।
- रमेश सैनी, चेयरमैन नगरपालिका महेंद्रगढ़।