{"_id":"67f80f952bfce243830a6c15","slug":"1-lakh-cash-stolen-from-two-clothes-showrooms-case-registered-narnol-news-c-196-1-nnl1004-123287-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कपड़े के दो शोरूम से एक लाख की नकदी चोरी, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कपड़े के दो शोरूम से एक लाख की नकदी चोरी, केस
Fri, 11 Apr 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। शहर के हीरो होंडा चौक पर दो शोरूम से नकदी चोरी हो गए। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस शिकायत में हुडा सेक्टर एक निवासी दीपक ने बताया कि उसने कपड़े का शोरूम कर रखा है।
एक शोरूम पीटर इंग्लैंड का ग्राउंड फ्लोर और ड्यूक का बेसमेंट में है। वह आठ अप्रैल को रात के करीब 8:30 बजे शोरूम बंद कर अपने घर चला गया। जब वह नौ अप्रैल को शोरूम पर आया तो दोनों शोरूम का गेट खुला पड़ा था। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो चार-पांच लोग दिखाई दे रहे थे। चोरों ने घटना को अंजाम सुबह 5 बजे के आसपास दिया। चोरों ने एक शोरूम के गल्ले से 25 हजार और दूसरे से 80 हजार रुपये चोरी किए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर निरीक्षण करवाया गया। शोरूम मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।