फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   01 doctors, 500 patient, how to treat

01 डॉक्टर, 500 मरीज, कैसे हो इलाज

Fri, 07 Mar 2014 12:13 AM IST
नारनौल
नारनौल Updated Fri, 07 Mar 2014 12:13 AM IST
विज्ञापन
01 doctors, 500 patient, how to treat
सामान्य अस्पताल में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से चरमरा गईं। पूरे अस्पताल की जिम्मेदारी सिर्फ एक महिला चिकित्सक के जिम्मे रही।
विज्ञापन


सामान्य अस्पताल में रोजाना करीब 500 मरीज इलाज करवाने के लिए पहुंचते हैं। गौरतलब है अस्पताल में 13 पद चिकित्सकों को हैं और चिकित्सा अधिकारी के इस्तीफा देने से 12 रिक्त हैं। बुधवार देर रात डा. सुरेश चंद ने काम के दबाव में इस्तीफा दे दिया था।


डा. चंद पिछले करीब पांच साल से अस्पताल में सेवाएं दे रहे थे। सामान्य अस्पताल में करीब दो साल से कोई भी नई नियुक्ति नहीं हुई है। डॉ. चंद ही 24 घंटे अपनी सेवाएं अस्पताल में दे रहे थे। काफी दिनों से परेशान भी थे। वहीं 15 दिन पहले भी उन्होंने अपना त्याग पत्र वरिष्ठ अफसरों को सौंप दिया था लेकिन अधिकारियों के आश्वासन पर उसे वापस ले लिया था। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. चंद ने करीब तीन दिन पहले ही त्यागपत्र लिख लिया था। उच्च अधिकारियों ने उनके त्याग पत्र को स्वीकार नहीं किया। दो दिन तक चिकित्सा अधिकारियों की बैठक चली। लेकिन कोई निर्णय नहीं ले पाए और डा. सुरेश चंद का त्याग पत्र स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन


चरमराई स्वास्थ्य सेवाएं

चिकित्सा अधिकारी डा. सुरेश चंद के त्याग पत्र के बाद जब लोग इलाज के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचे तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। सामान्य अस्पताल में मरीजों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई। वहीं सिवाय एक महिला डॉक्टर के कोई चिकित्सक न होने पर लोगों को इलाज के निजी अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ा। मरीज यहां-वहां भटकते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्याग पत्र देने के बाद नहीं हुआ संपर्क
चिकित्सा अधिकारी डा. सुरेश चंद ने पद से त्याग पत्र देने के बाद अपने मोबाइल फोन भी स्विच आफ कर लिया है। सूत्र बताते हैं कि उन पर इस्तीफा वापस लेने का दबाव बनने के कारण ही उन्होंने अपना फोन स्विच ऑफ किया था।


फिलहाल कर दी है व्यवस्था
सामान्य अस्पताल में चिकित्सकों के रिक्त पदों के संबंध में उच्चाधिकारियों और प्रदेश सरकार को सूचित कर दिया गया है। दो डॉक्टरों को डेपुटेशन पर भेजकर सेवाएं बहाल की जा रही हैं। साथ ही अस्पताल के लिए एसएमओ की भी नियुक्ति कर दी गई है। - डा. गुलशन अरोड़ा, सीएमओ, महेंद्रगढ़-नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed