{"_id":"6f6821a989e80c7616f5cd81c763b280","slug":"mad-hang-in-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरानी ने घर में लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरानी ने घर में लगाई फांसी
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 13 Apr 2014 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सारन क्षेत्र में एक फ्लैट में काम करने वाली युवती ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। दिल्ली की एक प्लेसमेंट सर्विस एजेंसी के माध्यम से करीब दो सप्ताह पहले ही काम करने आई थी।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सारन थाना क्षेत्र की डबुआ कॉलोनी के निकट एचीवर्स नाम से फ्लैट्स बने हैं। उनमें पंकज भाटिया का फ्लैट है। पंकज ने घर में काम करने के लिए दिल्ली गोविंदपुरी के रहने वाले मोहम्मद कबीर के माध्यम से मरटीना नामक युवती को 24 मार्च को काम पर रखा था। मरटीना पश्चिम बंगाल के जिला उत्तर दिनादपुर के थाना जाकलोमा के गांव सुखर की रहने वाली थी।
विज्ञापन
बताया गया है कि मरटीना यहां की भाषा को आसानी से नहीं समझ पाती थी। रविवार की सुबह उसका शव सर्वेंट रूम के सामने बनी गैलरी में फंदे से लटका मिला। डबुआ कॉलोनी चौकी इंचार्ज एसआई याकूब खान ने बताया कि पूछताछ के लिए प्लेसमेंट एजेंसी संचालक को भी बुलाया गया है। परिजनों के आने पर शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन