फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Lovers couple beaten

प्रेमी जोड़े को पीट पीटकर अधमरा किया

Wed, 16 Oct 2013 11:28 PM IST
जींद/ब्यूरो
जींद/ब्यूरो Updated Wed, 16 Oct 2013 11:28 PM IST
विज्ञापन
 Lovers couple beaten
लुदाना गांव में उस समय हंगामा हो गया, जब सोनीपत के निजामपुर गांव के
विज्ञापन
ग्रामीणों ने एक प्रेमी जोडे़ के साथ मारपीट करके उन्हें अधमरा कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बेसुध प्रेमी युगल को गंभीर हालत में खानपुर अस्पताल में भेज दिया, जहां प्रेमी युगल की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला ऑनर किलिंग के प्रयास का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार एक अज्ञात युवक सोनीपत जिले के निजामपुर गांव से एक 19 वर्षीय लड़की को भगाकर ले आया। लड़की के परिजनों को घटना का पता लगा तो वे दोनों की तलाश में जुट गए। कई घंटों की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को ढूंढ निकाला और लुदाना गांव के पास लाकर पीटना शुरू कर दिया। प्रेमी जोडे़ को मारते हुए देखकर ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। लुदाना चौकी प्रभारी एएसआई कुलवंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और भारी मशक्कत के बाद बेसुध हालत में पहुंचे प्रेमी युगल को छुड़वाया। इस मामले में सोनीपत की बड़ोदा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

बड़ोदा पुलिस ने बताया कि लड़की के परिजनों ने थाने में शिकायत दी हुई है। मामला बड़ोदा पुलिस का होने के कारण जींद पुलिस ने बेसुध प्रेमी युगल को सोनीपत पुलिस के हवाले कर दिया। प्रेमी युगल को इलाज के लिए खानपुर पीजीआई में ले जाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस कप्तान बलवान सिंह राणा ने कहा कि बेसुध हालत में पहुंचे प्रेमी युगल को सोनीपत पुलिस के हवाले कर दिया। आगे की कार्रवाई सोनीपत पुलिस ही करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed