फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   love on facebook

फेसबुकिया पंछी इश्क के पंख लगा हुए फुर्र

Fri, 07 Feb 2014 11:46 AM IST
अमर उजाला, सफीदों (जींद)
अमर उजाला, सफीदों (जींद) Updated Fri, 07 Feb 2014 11:46 AM IST
विज्ञापन
love on facebook

सफीदों का अमित एक माह से उदयपुर राजस्थान की अपनी फेसबुक दोस्त के साथ लापता है। लड़की के परिजन उसे ढूंढते हुए सफीदों भी आ पहुंचे लेकिन उनका कोई सुराग नहीं है। हरियाणा राजस्थान की पुलिस भी दोनों को ढूंढ रही है।

विज्ञापन


फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद सफीदों निवासी अमित अपनी प्रेमिका से मिलने गत वर्ष 12 दिसंबर को उदयपुर पहुंच गया। उस दिन लड़की के घर वाले बाहर गए थे लेकिन परिजनों ने उसे देख लिया। उस समय अमित ने गलती से अनजान घर में घुसने की बात कह कर जान बचाई।
विज्ञापन


लड़की के परिजनों के अनुसार उसकी शादी गत 25 जनवरी को होनी थी लेकिन तीन जनवरी को वह घर से गायब हो गई। परिजनों ने पांच जनवरी को लड़की की गुमशुदगी की सूचना उदयपुर पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच करते हुए घटना के तार सफीदों तक जुड़ गए। उदयपुर पुलिस लड़के के परिजनों के साथ सफीदों पहुंची लेकिन दोनों ही नहीं मिले।

सफीदों पुलिस की मदद से लड़के के दोस्तों की छानबीन शुरू कर दी जिसमें उस दिन की रात अमित के साथ गए दोस्त को राजस्थान पुलिस ने हिरासत में लिया है।

एक महीना बीत जाने के बाद भी लड़की के परिजन ठोकरे खाने को मजबूर हैं और उन्हें अपनी बेटी की चिंता सता रही है।

सफीदों थाना प्रभारी रमेशचंद्र ने बताया कि लड़की की तलाश में राजस्थान पुलिस दो दिन सफीदों में छापेमारी कार्रवाई कर चुकी है। इसमें स्थानीय पुलिस ने भी सहयोग किया लेकिन दोनो का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed