फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Love marriage penalty

प्रेम विवाह की सजा - दो दिन में घर नहीं आए तो परिवार का हुक्का-पानी बंद

Thu, 03 Oct 2013 11:47 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Thu, 03 Oct 2013 11:47 PM IST
विज्ञापन
Love marriage penalty
गरनावठी ऑनर किलिंग विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ कि क्षेत्र के एक और गांव में प्रेमी जोड़े की जान को खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन


घर से भागकर शादी रचाने वाले नवदंपति को गांव सिंहपुरा की पंचायत ने आठगामा पंचायत के समक्ष पेश होने का फरमान सुनाया है। साथ ही यह भी धमकी दी है कि अगर दो दिन के अंदर दोनों को पेश नहीं किया गया तो उनके परिवारों का हुक्का पानी बंद कर दिया जाएगा। गांव सिंहपुरा निवासी युवक रविंद्र के परिजनों ने इस बारे में डीएसपी से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।


परिजनों का कहना है कि उन्हें अपने बेटे और उसकी पत्नी की जान का खतरा है कि कहीं उनकी हत्या न कर दी जाए। मामले को देखते हुए पुलिस ने जांच पड़ताल शुुरू कर दी है और इस बारे में पुलिस ने गांव सिंहपुरा जाकर ग्रामीणों से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन



15 सितंबर को गांव सिंहपुरा निवासी रविंद्र और पड़ोस के गांव गद्दी निवासी युवती घर से लापता हो गए थे। बाद में दोनों ने एक अक्तूबर को दिल्ली स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी रचा ली। मामले का पता जब ग्रामीणों को लगा तो गांव सिंहपुरा में मौजिज लोगों की पंचायत बुलाई गई। पंचायत में पांच गांव के ग्रामीण शामिल हुए। पंचायत में मौजूद चौधरियों ने कहा कि गांव गद्दी खेड़ी और सिंहपुरा के बीच आपसी भाईचारा है और समाज इस तरह की शादी को मान्यता नहीं दे सकता। पंचायत में लड़के के परिजनाें को बुलाकर दो दिन के अंदर नवदंपति को पेश करने का फरमान सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे बेटे के साथ न हो जाए अनहोनी : बिमला देवी
वीरवार को इस संबंध में लड़के के परिजन डीएसपी पुष्पा खत्री से मिले और सुरक्षा की मांग की। युवक रविंद्र की मां बिमला ने डीएसपी को बताया कि पंचायत उनपर दोनों को पेश करने का दबाव बना रही है और पेश न करने की सूरत में उनका हुक्का पानी बंद करने की धमकी दे रही है। बिमला ने बताया कि उन्हें डर है कि बेटा कहीं गांव में आ जाए और उसके साथ कुछ अनहोनी न हो जाए। लड़का जाट जाति से संबंधित है और लड़की पिछड़ी जाति से संबंध रखती है। गांव सिंहपुरा के सरपंच के पति सुमेर ने बताया कि इस मामले को लेकर गांव में पंचायत पर हुई है। पंचायत में गद्दी खेड़ी, ताजा माजरा, सिंहपुरा और बहुजमालपुर के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया था। पंचायत ने प्रेमी जोड़े को अठगामा पंचायत के समक्ष पेश करने को कहा है और इसे लेकर परिवार वालों को दो दिन का समय भी दिया गया है।
 
महिला आयोग की टीम ने भी माना था पंचायतों का दबाव
गरनावठी ऑनर किलिंग मामले के बाद गांव में पहुंची महिला आयोग की टीम ने अपनी रिपोर्ट में माना था कि ऐसे मामलों में खाप पंचायतों का सीधा हाथ तो नहीं होता, लेकिन उनका सामाजिक दबाव परिवार पर होता है।

 
कोट
युवक और युवती के प्रेम विवाह का मामला उनके संज्ञान में आया है। युवक रविंद्र के परिजनों ने जान का खतरा जताया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। अगर दोनों को सुरक्षा की जरूरत महसूस हुई तो उन्हें सुरक्षा दी जाएगी।
- पुष्पा खत्री, डीएसपी, रोहतक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed