फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   looted jewelery

तमंचे की नोक पर नगदी और लाखों के जेवरात लूटे

Wed, 20 Nov 2013 08:28 PM IST
अमर उजाला फरीदाबाद
अमर उजाला फरीदाबाद Updated Wed, 20 Nov 2013 08:28 PM IST
विज्ञापन
looted jewelery

शहर के सेक्टर-64 में बाइक सवार दो बदमाश तमंचे की नोंक पर दिनदहाड़े एक व्यवसायी के घर में घुस गए। उन्होंने अकेली महिला से हजारों रुपये की नकदी और लाखों रुपये के जेवरात लूट लिए और फरार हो गए। मामले की सूचना पर थाना शहर बल्लभगढ़ की आदर्श नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


किशन शर्मा अपने परिवार के साथ सेक्टर 64 में रहते हैं। शर्मा का शहर में ही अपना फॉल सीलिंग का व्यवसाय है। जबकि उनके बेटे कुलदीप बिजली निगम में जेई के पद पर सब डिवीजन नंबर तीन में तैनात हैं। शर्मा ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह वह काम पर चले गए। घर में उनकी पत्नी चंद्रकला व नौकरानी मौजूद थीं। सुबह करीब 10.30 बजे किसी ने दरवाजे की घंटी बजाई।
विज्ञापन


नौकरानी ने दरवाजा खोला। बाहर दो युवक खडे़ हुए थे। युवकों ने नौकरानी से किसी का पता पूछा तो नौकरानी ने मना कर दिया। इस पर युवकों ने घर के अंदर से किसी को बुलाकर लाने के लिए कहा। नौकरानी उन्हें दरवाजे पर खड़ा कर अंदर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच दोनों बदमाश घर के अंदर घुस आए और दरवाजे को बंद कर दिया। घर में मौजूद चंद्रकला बाहर आईं तो युवकों ने उनकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया। बदमाशों ने शोर करने पर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद तमंचे की नोंक पर महिला से अलमारी की चाबी ली और सात हजार रुपये की नगदी व करीब 30 तोला सोने के जेवरात निकाल लिए।

लूटपाट करने के बाद दोनों बदमाश उन्हें धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।
चंद्रकला ने मामले की सूचना पति किशन शर्मा व पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। बदमाशों के स्केच तैयार कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed