{"_id":"baeab7eaa54326bb7fe86256e8c69214","slug":"loot-of-1-5-lac","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो सवार से लूटे डेढ़ लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कार्पियो सवार से लूटे डेढ़ लाख
अमर उजाला पलवल
Updated Fri, 20 Dec 2013 08:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में गन प्वाइंट पर हुई लूटों का मामला अभी सुलझा भी नहीं है कि शुक्रवार को दिन दहाडे़ शहर के बीचोंबीच सबसे व्यस्त चौराहे पर पल्सर सवार दो युवक ने स्कार्पियो सवार एक युवक से एक लाख 60 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। सूचना मिलते ही डीएसपी जयबीर सिंह राठी पूरे लावलश्कर के साथ मौके पर पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।
जानकारी के अनुसार, गांव मितरोल निवासी नरेश पुत्र मोतीलाल शुक्रवार सुबह एक्सिस बैंक से एक लाख 60 हजार रुपये निकाल कर अपने घर के लिए जा रहा था। लेकिन नरेश जब आगरा चौक के पास पहुंचा तो उसकी स्कार्पियो के अगले पहिये से हवा निकल गई और गाड़ी का संतुलन बिगड़ने लगा। नरेश गाड़ी से नीचे उतरकर हवा देखने लगा, इस दौरान नरेश ने रुपयों से भरा थैला कंधे पर टांगा हुआ था। तभी पल्सर से दो युवक आए और आते ही नरेश के कंधे पर लटके थैले को छीन लिया और रुपये से भरे बैग को लूटकर फरार हो गए। पल्सर पर सफेद चाक से केवल अधूरा एचआर 99 नंबर लिखा हुआ था। लूट की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने तुरंत वीटी कर पुलिस को सतर्क कर दिया। लेकिन जब तक पुलिस सतर्क होती तब तक लुटेरे फरार हो गए।
इस संबंध में डीएसपी जयबीर सिंह राठी का कहना है कि लूट की इस वारदात की जांच की जा रही है। लूट की घटना को सुलझाने के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया है। घटना की पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। लूट पुलिस ने जिला में नाकाबंदी कर दी है। लूट के शिकार व्यक्ति को लुटेरों का स्केच भी दिखाया गया है। तलाश के बाद मामला दर्ज कर लिया जाएगा।