{"_id":"5081b1beeb8cc809ee579683e7e262cc","slug":"literature-youth-festival-students-great-performence","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहित्यिक यूथ फेस्टिवल में विद्यार्थियों ने मचाई धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहित्यिक यूथ फेस्टिवल में विद्यार्थियों ने मचाई धूम
फतेहाबाद/ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2013 09:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की ओर से हरियाणा के जिला फतेहाबाद में मनोहर मेमोरियल कालेज आफ एजुकेशन में चल रहे साहित्यिक यूथ फेस्टिवल के दूसरे दिन शुक्रवार को फाइन आर्ट इवेंट व लिटरेरी इवेंट की कार्यशाला हुई।
प्रशिक्षकों ने विभिन्न कलाकृतियां बनाना सिखाया। पूरे दिन चलने वाली कार्यशालाओं को दो चरणों में विभाजित किया गया।
फाइन आर्ट कार्यशाला के प्रथम चरण में पेंटिंग एक्सपर्ट के रूप में वेद प्रकाश पालीवाल, पोस्टर मेकिंग में जितेंद्र रति, कोलॉज के लिए गुरप्रीत सिंह, रंगोली कार्यशाला के लिए शंकर शर्मा, क्ले मॉडलिंग में भीम सिंह, फोटोग्राफी में गुरप्रीत सिंह और कार्टूनिंग के एक्सपर्ट डा. मनोज छाबड़ा ने विद्यार्थियाें को टिप्स दिए।
तीन दिन तक चलने वाले इस फेस्टिवल में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के 20 कालेजों के कुल 201 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
कार्यक्रम के अंतिम दिन शनिवार को फाइन आर्ट व लिटरेरी इवेंट की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।
मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त राजनारायण कौशिक होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में हरियाणा के राज्य कवि उदयभानू हंस विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे।