{"_id":"82816661ec8c236b41c857d42a2d27eb","slug":"life-in-dark","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधेरे में ही करना पड़ रहा गुजारा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधेरे में ही करना पड़ रहा गुजारा
अमर उजाला पलवल
Updated Mon, 02 Dec 2013 10:18 PM IST
विज्ञापन
बहीन गांव में 15 दिन से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। ऐसे में गांव के दो मोहल्ले के लोग अंधेरे में जीवनयापन कर रहे हैं। यहां बिजली के साथ पेयजल की भी समस्या होने लगी है। लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद बिजली निगम उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीण भगवत स्वरूप, प्रवीन कुमार, रामकिशन शर्मा, टेकचंद शर्मा, मास्टर तेजपाल व रोहताश आदि का कहना है कि गांव में पिछले 15 दिन से ट्रांसफार्मर जला हुआ पड़ा है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने तुरंत ही बिजली निगम के एसडीओ से कर दी थी। लेकिन आज तक इसे नहीं बदलवाया गया है।
विज्ञापन
इसकी वजह से लोगों को पिछले 15 दिन से जहां अंधेरे में रहकर गुजारा करना पड़ रहा हैं, वहीं पेयजल के लिए भी दूसरे मोहल्लों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। ग्रामीणों ने बिजली निगम से जल्द से जल्द जले हुए इस ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
इस संबंध में बिजली निगम के उपमंडल अभियंता अमित सिंह का कहना है कि ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत उन्हें मिल चुकी है, लेकिन विभाग के पास नया ट्रांसफार्मर न होने की वजह से अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका है। उन्होंने कहा कि नया ट्रांसफार्मर आते ही जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलवा दिया जाएगा।