फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   License will be canceled if swine flu confirmed

स्वाइन फ्लू की पुष्टि की तो रद होगा लाइसेंस

Tue, 03 Dec 2013 11:02 PM IST
अमर उजाला फरीदाबाद
अमर उजाला फरीदाबाद Updated Tue, 03 Dec 2013 11:02 PM IST
विज्ञापन
License will be canceled if swine flu confirmed

स्वाइन फ्लू संभावित मरीजों की जानकारी समेत जांच के लिए सैंपल अब विभाग में भेजने होंगे जिससे निजी अस्पताल की रिपोर्ट विभाग आसानी से क्रॉस चेक कर सकेगा। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की अनुमति के बिना अब स्वाइन फ्लू की पुष्टि करना और मौत का कारण फ्लू बताना निजी अस्पतालों और प्रेक्टिशनरों को भारी पड़ेगा। ऐसा करने पर उनके लाइसेंस रद्द होंगे।

विज्ञापन

निजी अस्पतालों की मनमानी को रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है, ताकि वे इसकी पुष्टि करके दहशत न फैला सकें। शहर के सभी अस्पतालाें को स्वाइन फ्लू संभावित मरीजों की जानकारी समेत जांच के लिए सैंपल भी विभाग में भेजने हाेंगे। इसके अलावा कोई भी निजी अस्पताल या डॉक्टर स्वाइन फ्लू होने पर मरीज को दवा नहीं दे सकेगा। ऐसे सभी मरीजों के लिए दवा केवल बीके अस्पताल से ही लेनी होगी। देखा गया है कि ज्यादा पुष्टि करके ये अस्पताल दहशत फैलाते हैं और फिर लोगों को डराकर उनकी जेब ढीली करते हैं।
विज्ञापन

 
विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगर नोटीफाइएबल बीमारी की पुष्टि कोई निजी अस्पताल करता है तो विभाग उस संस्थान विशेष का लाइसेंस रद करने का अधिकार रखता है। सिविल सर्जन डॉ. रामेंद्र सिंह ने बताया कि स्वाइन फ्लू को लेकर सभी आवश्यक निर्देश निजी अस्पतालों को दिए जा रहे हैं। इस बीमारी पर सभी कार्रवाई बीके अस्पताल द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2012 में जिले में स्वाइन फ्लू से चार मौतें सामने आई थीं। इन सभी की पुष्टि निजी अस्पतालों ने की थी। इन पर जब विभाग ने जांच की तो इन मौतों का कारण स्वाइन फ्लू नहीं निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed