{"_id":"9145620525285c06c35a3af061737851","slug":"lady-fight-with-bank-employee-and-policemen","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने पहले बैंककर्मी, फिर पुलिसवालों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने पहले बैंककर्मी, फिर पुलिसवालों को पीटा
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 08 Jan 2014 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआईटी थाना क्षेत्र स्थित निजी बैंक की शाखा में मंगलवार को एक महिला व उसके जानकार ने पुलिसकर्मियों व बैंककर्मियों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
इससे पूरे बैंक में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। बैंक मैनेजर आशीष बजाज की शिकायत पर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि बैंक से सीसीटीवी फुटेज मांगी गई है। उसकी रिकॉर्डिंग देखने के बाद मामला पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगा।
बैंक के मैनेजर ने पुलिस को बताया है कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे जवाहर कॉलोनी निवासी मोनिका भाटिया और उसका जानकार मनदीप बैंक में आए। मोनिका ने बैंक से एक पॉलिसी ली हुई है।
विज्ञापन
इस पॉलिसी को लेकर उसकी बैंककर्मी से झड़प हो गई। थोड़ी ही देर में महिला ने बैंककर्मी से हाथापाई शुरू कर दी। उन्होंने बैंक के शीशे भी तोड़ दिए।
बैंक के बाहर ड्यूटी पर बैठे पुरुष व महिला पुलिसकर्मी ने जब महिला को समझाने की कोशिश की तो आरोपी महिला ने उन पुलिसकर्मियों पर भी हमला कर दिया।
यह नजारा देखकर बैंक में मौजूद लोग सहम गए। वहीं बैंक स्टाफ ने किसी अनहोनी की आशंका के चलते तुरंत अपना कैश हाई सिक्योरिटी वैन में ट्रांसफर कर दिया। थोड़ी ही देर में एनआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मोनिका भाटिया व मनदीप को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
एनआईटी थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि बैंक मैनेजर की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं बैंक से सीसीटीवी फुटेज मांगी गई है। इस फुटेज को देखने के बाद सारा मामला स्पष्ट हो जाएगा।