{"_id":"f4e1c732ea814f852502d53e8fcd2ae1","slug":"labour-died-to-electric-shock","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर की करेंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर की करेंट से मौत
जींद/ब्यूरो।
Updated Sun, 13 Oct 2013 11:02 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा में रोहतक रोड पर रविवार सुबह करेंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई।
गांव प्रियकुमार जिला सिकोन बिहार निवासी मजदूर अफजल (18) रोहतक रोड पर मकान किराए पर लेकर रह रहा था। रविवार सुबह प्लग में तार लगाते समय उसका हाथ तार को छू गया।
जब तक सहयोगी बिजली की लाइन बंद करते तब तक वह बेसुध हो चुका था। सहयोगी मजदूर अफजल को निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चचेरे भाई जहांबीर ने बताया कि अफजल दस दिन पहले ही उनके पास आया था। अभी तक उसे कोई काम काज नहीं मिला था। रविवार सुबह यह हादसा हो गया।