फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   zonal youth festival, overall trophy, bpr college, kurukshetra

बीपीआर कॉलेज को मिली ओवरऑल ट्रॉफी

Tue, 18 Oct 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Tue, 18 Oct 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
zonal youth festival, overall trophy, bpr college, kurukshetra
जोनल यूथ समारोह - फोटो : अमर उजाला

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के साथ इंजीनियरिंग और बीएड कॉलेज किसी दूसरे विश्वविद्यालय के साथ नहीं जोड़े जाएंगे। दोनों विषयों के कॉलेज कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के साथ ही जुड़े रहेंगे। इन कॉलेजों के लिए थानेसर विधायक सुभाष सुधा व विधायक डॉ. पवन सैनी के प्रयासों से मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता हुई बैठक में निर्णय लिया जा चुका है। यह घोषणा शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने की। वे सोमवार को भगवान परशुराम कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय जोनल यूथ समारोह के समापन अवसर पर मुख्यातिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने इस दौरान बीआर कॉलेज में सभी विषयों के कोर्स शुरू करने के लिए कुलपति को निर्देश दिए। समारोह में भगवान परशुराम कॉलेज ओवरऑल विजेता रहा। मुख्यातिथि ने इस 39वें युवा महोत्सव में ओवरऑल कल्चरल व डांस ट्राफी व फाइन आर्ट व लिट्ररेरी ट्राफी के विजेता भगवान परशुराम कॉलेज सहित सभी अन्य विजेताओं को सम्मानित किया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि 21वीं शताब्दी के भारत निर्माण में युवा वर्ग का अहम योगदान होगा। इसलिए भारत को अपने इतिहास को दोबारा दोहराने के लिए युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाना होगा।
विज्ञापन


इससे पहले शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा, विधायक सुभाष सुधा, लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी, केयू कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा का कॉलेज प्रशासक एवं एसडीएम नरेंद्रपाल मलिक व प्राचार्य डॉ. योगेश्वर जोशी ने स्वागत किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कॉलेज को 11 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की और शिक्षा मंत्री ने जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी की तरफ से 11 लाख रुपये की घोषणा की है। मौके पर पूर्व विधायक जोगी राम, भाजपा के जिला अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, जिप चेयरमैन गुरदयाल  सुनेहड़ी, ब्लाक समिति के प्रधान देवी दयाल, डॉ. शंकुतला शर्मा, विनीत क्वात्रा, विनीत बजाज, रविंद्र सांगवान, सुशील राणा, वीसी के ओएसडी रवि थापा, दरियाव सिंह मलिक सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्जिकल स्ट्राइक ट्रेलर था, पूरा एक्शन बाकी
शिक्षा मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ शिक्षा पर पूरा ध्यान देना चाहिए। सब युवा वर्ग का संपूर्ण विकास होगा तभी देश प्रगति की राह में आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग रहे है। इसके लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री दुनिया की मीडिया के साथ सीमा के पास भी गए थे। तब पाक के पीएम को मालूम हुआ कि 59 लोगों को दफनाया जा चुका है। भारत का सर्जिकल स्ट्राइकअभी तो केवल ट्रेलर ही था अभी तो पूरा एक्शन लिया जाना बाकी है।

कलाकार मनुष्य की पहचान है: सैनी
जोनल यूथ फेस्टिवल में अंतिम दिन सुबह के समय मुख्यातिथि के रूप में सांसद राजकुमार सैनी ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि कलाकार मनुष्य की पहचान है और युवा शक्ति ही हमारी संस्कृति को सुरक्षित रख सकती है। उन्होंने उपस्थित लोगों को चीन निर्मित सामान का बहिष्कार करने के लिए कहा और भारत निर्मित सामान खरीदकर कारीगरों को प्रोत्साहित करने के लिए कहा। अंत में राजकुमार सैनी ने सांसद कोष से कॉलेज में चल रहे निर्माण कार्य के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषण की।

ये रहे विजेता
ग्रुप सांग हरियाणवी में भगवान परशुराम कॉलेज, कुरुक्षेत्र ने प्रथम स्थान, आईजी महिला महाविद्यालय कैथल व डीएवी कॉलेज, चीका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वेस्टर्न वोकल सोलो में आईजी महिला महाविद्यालय कैथल ने प्रथम स्थान, भगवान परशुराम कॉलेज व डीएन कॉलेज कुरुक्षेत्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी में भगवान परशुराम कॉलेज कुरुक्षेत्र ने प्रथम स्थान, आईजी महिला महाविद्यालय कैथल व डीएवी कॉलेज, कैथल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इन्स्टालेशन में भगवान परशुराम कॉलेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।


रिचुअल में आरकेएसडी कॉलेज कैथल ने प्रथम स्थान, भगवान परशुराम कॉलेज व डीएवी कॉलेज चीका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। हरियाणवी आरकेस्ट्रा में भगवान परशुराम कॉलेज प्रथम स्थान प्राप्त किया, आरकेएसडी कॉलेज कैथल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप सांग जनरल में भगवान परशुराम ने प्रथम स्थान, आईजी महिला महाविद्यालय कैथल, डीएन कॉलेज, कुरुक्षेत्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप सांग वेस्टर्न में भगवान परशुराम कॉलेज ने प्रथम स्थान, आरकेएसडी कॉलेज व डीएवी कॉलेज चीका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed