फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youths vandalized Sangam Dhaba in Manka.

Kurukshetra News: मनका के संगम ढाबे पर युवकों ने की तोड़फोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Youths vandalized Sangam Dhaba in Manka.
मुलाना। मनका गांव स्थित संगम ढाबे पर बीती रात दो बार हमला होने का मामला सामने आया है। ढाबा मैनेजर रविंद्र कुमार निवासी घेलड़ी गांव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच दिसंबर की रात करीब 11:20 बजे सफेद रंग की सफारी कार में सवार चार-पांच युवक ढाबे पर आए और खाना ऑर्डर किया।
विज्ञापन

खाना तैयार करके जब उनका बिल 420 रुपये बनाया गया तो युवकों ने रुपये देने से साफ इन्कार कर दिया। वेटर अमित के बताने पर जब वह मौके पर पहुंचे तो कार में बैठे चारों युवक नीचे उतर आए और उनसे तथा अन्य कर्मचारियों से झगड़ने करने लगे। पुलिस मौके पर पहुंची तो वे वहां से चले गए। लेकिन रात तीन बजे के करीब दोबारा ढाबे पर एक कार आकर रुकी। कार से 8-10 लड़के उतरे और ढाबे में तोड़फोड़ की। कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। आरोपियों की पहचान पहचान करण, मनीष, कुनाल और खुशप्रीत उर्फ जसन के रूप में की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed