{"_id":"6761e2d116406dfcc204bb58","slug":"youth-sports-academy-players-created-history-in-national-school-games-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-128608-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: यूथ स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने नेशनल स्कूल गेम्स में रचा इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: यूथ स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने नेशनल स्कूल गेम्स में रचा इतिहास
विज्ञापन
लाडवा। लाडवा यूथ स्पोर्ट्स अकादमी के चार खिलाड़ियों ने नेशनल स्कूल गेम्स में कराटे में भाग लिया और इसमें दो खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर हरियाणा प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए लाडवा ही नहीं हरियाणा का नाम राष्ट्र स्तर पर रोशन किया है। प्रतियोगिताएं दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम व लुधियाना के रिंग हाॅल में नौ से 16 दिसम्बर तक आयोजित करवाई गईं थीं। सुखराज ढिल्लों और गर्वित मंगला ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया है। इशांत सैनी व लक्की प्रजापति ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया। खिलाड़ियों के लाडवा पहुंचने पर यूथ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी और अभिभावकों ने जोरदार स्वागत किया।
कोच चमन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अंडर 17 में खिलाड़ी सुखराज ढिल्लों 54 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। इशांत सैनी व लक्की प्रजापत ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि अंडर 30 किलो भार वर्ग प्रतियोगिता में गर्वित मंगला ने हरियाणा को कराटे खेल में पहला गोल्ड मेडल दिलवा कर इतिहास रचा। इस अवसर पर संगठन के चेयरमैन जोग ध्यान व वार्ड नंबर सात के जिला पार्षद जसबीर पंजेटा ने खिलाड़ियों को फूल मालाएं डालकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इन्हीं खिलाड़ियों में से कुछ खिलाड़ियों को जरूर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए कॉमनवेल्थ एशियाई और अन्य वर्ल्ड लेवल की प्रतियोगिताओं में शामिल होने का जरूर मौका मिलेगा। इस अवसर पर बाइक रैली का आयोजन संगठन व अभिभावकों द्वारा लाडवा के वृद्ध आश्रम से लेकर यूथ स्पोर्ट्स एकेडमी भरपूर कॉलोनी तक किया गया।
इस दौरान साहिल अढ़ान, राजेंद्र कुमार, मास्टर विजय भूषण, विक्रम मुरादनगर, विक्की,जितेंद्र, सरबजीत सिंह ढिल्लों, लक्ष्मण दास, कमलदीप फौजी, लव बरोट, रामकुमार खाकट, अनिकेत ठाकुर, संदीप मंगला, अरुण मंगला, मोहित सैनी, सन्नी कुमार, जितेंद्र काला, राजबीर फौजी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।