{"_id":"68f151eea61aa1eaf607b374","slug":"youth-should-play-an-active-role-in-ending-the-myths-and-fear-about-aids-sudha-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-143984-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"एड्स के प्रति भ्रम और डर को समाप्त करने में सक्रिय भूमिका निभाएं युवा : सुधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एड्स के प्रति भ्रम और डर को समाप्त करने में सक्रिय भूमिका निभाएं युवा : सुधा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा स्टेट रेड रन में दौड़ लगाते प्रतिभागी। संवाद
- फोटो : katra news
कुरुक्षेत्र। हरियाणा स्टेट रेड रन-2025 एवं एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज के तत्वावधान में किया गया। इसमें 14 जिलों के 140 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने फ्लैग ऑफ करके रेड रन का शुभारंभ किया।
प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने प्रतिभागियों को जीवन में उत्साह से कार्य करने और एड्स के निमित्त बने कारणों से बचाव के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को यदि सही दिशा दी जाए तो समाज से अनेक कुरीतियों को समाप्त किया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी रहे।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि सभी प्रतिभागी कार्यक्रम की चेतन को अपने साथ लेकर जाएं और इसका प्रयास करें कि पूरे प्रांत में एक भी एचआईवी पॉजिटिव न रहे। युवाओं को चाहिए कि वे स्वयं भी जागरूक रहें और समाज में भी एड्स के प्रति भ्रम, डर और भेदभाव को समाप्त करने में सक्रिय भूमिका निभाएं। विशिष्ट अतिथि कुलसचिव लेफ्टिनेंट डॉ. वीरेंद्र पाल ने बताया कि एड्स पहले व्यापक रूप से पूरे भारत को प्रभावित कर रहा था परंतु लगातार प्रयासों से अब इसका असर कम हो गया है। इसमें निरंतर ध्यान रखने की आवश्यकता है। नशा मुक्ति का संकल्प दिलाते हुए सभी को शपथ का पाठ भी कराया गया। इसमें नुक्कड़ नाटक विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन
रेड रन प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में आदेश ने प्रथम, नवीन ने द्वितीय और निशांत ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। महिलाओं में आरती ने प्रथम, अंजू ने द्वितीय, प्रिया ने तृतीय एवं पारुल और रेनू ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। आईआईएचएस की वाईआरसी संयोजक प्रो. निरुपमा भट्टी ने बताया कि रंगोली एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के भी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए। इस मौके पर प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. सुखबीर सिंह, प्रो. अश्विनी कुश, प्रो. पूनम, डॉ. मंजू शर्मा, इंचार्ज प्रो. डीएस राणा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। हरियाणा स्टेट रेड रन में दौड़ लगाते प्रतिभागी। संवाद- फोटो : katra news