फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youth returning from examination for recruitment in BSF dies in an accident

Kurukshetra News: बीएसएफ में भर्ती के लिए परीक्षा देकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Youth returning from examination for recruitment in BSF dies in an accident
पिहोवा। नेशनल हाईवे 152 डी पर गांव मुर्तुजापुर के समीप एक कार व मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मृत्यु हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक मौके से फरार हो गया। जगफूल वासी जींद ने बताया कि उसका बेटा जितेंद्र रविवार को जींद से बीएसएफ में भर्ती होने के लिए परीक्षा देने अपने दोस्त योगेश के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अंबाला गया था। परीक्षा देने के बाद वे दोनों घर लौट रहे थे। मोटरसाइकिल जितेंद्र चला रहा था तो शाम के समय जब वे 152-डी नेशनल हाईवे पर गांव मुर्तजापुर के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही एक कार ने उन्हें साइड से टक्कर मार दी। इस हादसे में वे दोनों सड़क पर जा गिरे जबकि कार चालक अपनी कार लेकर मौका से फरार हो गया। हादसे में वे दोनों घायल हो गए और किसी तरह उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए योगेश का इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed