फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youth ran at Dronacharya Stadium carrying the message of the fight against HIV.

Kurukshetra News: एचआईवी से जंग का संदेश लेकर द्रोणाचार्य स्टेडियम में दौड़े युवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Youth ran at Dronacharya Stadium carrying the message of the fight against HIV.
कुरुक्षेत्र। एचआईवी बचाव और भेदभाव खत्म करने के संदेश के साथ शनिवार को द्रोणाचार्य स्टेडियम में जिला रेड रन-2026 आयोजित हुआ। यह दौड़ हरियाणा राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी, जिला कुरुक्षेत्र ने राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत आयोजित की। इसमें युवाओं और रेड रिबन क्लब के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने एचआईवी को लेकर सही जानकारी और जागरूकता का संदेश दिया। उप सिविल सर्जन डॉ. रमेश शबरवाल ने संक्रमण के फैलाव, बचाव और रोकथाम की जानकारी दी। उन्होंने संक्रमितों के प्रति भेदभाव न करने और संवेदनशील रवैया अपनाने का आग्रह किया। दौड़ के विजेताओं को 2500 रुपये, 1500 रुपये और 1000 रुपये के पुरस्कार मिले। विजेता प्रतिभागी अब सोनीपत में राज्य स्तरीय दौड़ में कुरुक्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। गोपनीय सहायता के लिए 1097 हेल्पलाइन और जानकारी हेतु ब्रेकफ्रीइंडिया डॉट ओआरजी वेबसाइट बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed