{"_id":"67dc6c5d8ea8e448f80725f1","slug":"youth-killed-in-collision-between-two-tractors-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-133012-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: दो ट्रैक्टरों की भिड़ंत में एक युवक की दबने से गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: दो ट्रैक्टरों की भिड़ंत में एक युवक की दबने से गई जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। दो ट्रैक्टरों की भिड़ंत होने से एक ट्रैक्टर खेतों में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौत हो गई। कलसाना गांव के रहने वाले कृष्ण कुमार ने बताया कि गत दिवस वह अपने खेतों की ओर गया हुआ था। रात करीब साढ़े 10 बजे जब वह गांव झरौली से कलसाना जा रहा था तो रास्ते में एक ट्रैक्टर खेतों में पलटा मिला। उसके नीचे युवक दबा हुआ था, जिसकी पहचान गांव के ही विजय कुमार के रूप में हुई। उसे कड़ी मशक्कत कर ट्रैक्टर के नीचे से निकाला और अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि उसके ट्रैक्टर को एक दूसरे चालक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी थी, जिस कारण विजय कुमार का ट्रैक्टर असंतुलित होकर खेत में पलट गया और वह उसके नीचे दब गया।
आरोपी चालक अपने ट्रैक्टर सहित मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।