{"_id":"67d095b951e9805e130e8f97","slug":"youth-injured-in-road-accident-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-132551-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सड़क दुर्घटना में युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सड़क दुर्घटना में युवक घायल
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहर के कांडा चौक के नजदीक एक बाइक सवार चालक ने राहगीर को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। पुलिस को दी शिकायत में शिवेश कुमार (48) निवासी ज्योति नगर ने बताया कि वह एक मार्च शाम को छह बजे के करीब अपने काम से पैदल ही घर जा रहा था। उसी समय एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह बेहोश होकर सड़क किनारे जा गिरा। सूचना पाकर घायल के चाचा ने घटनास्थल पर पहुंच कर उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। उसने बाइक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को शिकायत दी है। संवाद
हमला करने और धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-दो की टीम ने हमला करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रोहित उर्फ रावण निवासी धंतौडी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी शिकायत में गुरपाल सैणी निवासी धंतोडी ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी पत्नी गांव की सरपंच है। 15 फरवरी को रात आठ बजे के करीब वह पंचायत के कार्य के लिए गांव में था। वहां पर रोहित मौजूद था और शराब आदि के नशे में बिना किसी बात के उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। उसके साथ छीना-झपटी करने लगा और बहस के दौरान नाजायज असला लेकर उसकी छाती पर तान दिया और जान से मारने की धमकी दी। उसी समय गांव के बहुत आदमी इक्कट्ठे हो गए, जिसे देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-दो को दी गई, जांच के बाद उक्त आरोपी को काबू कर जेल भेज दिया गया। संवाद
लेडीज सूट चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-दो की टीम ने मोटरसाइकिल से लेडीज सूट चोरी करने के आरोप में गोबिंदा निवासी शोरगीर बस्ती को गिरफ्तार कर चोरीशुदा सूट बरामद किए हैं।पुलिस को दी शिकायत में नीलोखेड़ी जिला करनाल निवासी देवीशरण ने बताया कि चार मार्च को वह अपने निजी कार्य से कोर्ट कुरुक्षेत्र में अपनी मोटरसाइकिल पर आया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल पर सफेद पॉलिथीन में करीब 24 लेडीज सूट बांध रखे थे। वह अपनी मोटरसाइकिल को कोर्ट पार्किंग में खड़ी करके कोर्ट के अंदर चला गया। जब वह वापस आया तो उसे उसकी मोटरसाइकिल पर बंधे हुए लेडीज सूट नहीं मिले। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच के बाद उक्त आरोपी को काबू कर कारागार भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
चोरीशुदा मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-एक की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में इंद्रा काॅलोनी निवासी सोनू व गुमथला गढू निवासी लवप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस को दी शिकायत में अमीन निवासी विशाल चौहान ने बताया कि 10 फरवरी को वह अपनी मोटरसाइकिल से सेक्टर-17 आया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल पार्किंग में खड़ी की थी। जब वह घर जाने के लिए वापस आया तो उसने देखा कि उसकी मोटरसाइकिल वहां नहीं है। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच के बाद उक्त आरोपियों को काबू कर जेल भेज दिया गया। संवाद