{"_id":"646538b56dc87492a801501c","slug":"youth-going-to-portugal-was-deported-from-moscow-kurukshetra-news-c-18-1-125048-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पुर्तगाल जा रहे युवक को मास्को से किया डिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पुर्तगाल जा रहे युवक को मास्को से किया डिपोर्ट
विज्ञापन
पिहोवा। युवक को पुर्तगाल भेजने के नाम पर दो दंपती ने उससे तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। आरोपियों ने उसे 13 लाख रुपये में पुर्तगाल भेजने का आश्वासन दिया था, मगर स्टिकर (नकली) वीजा होने के चलते उसे मास्को से ही डिपोर्ट कर दिया गया। पुलिस ने दंपति अश्वनी देवी, सूरज सठयाली निवासी गुरदासपुर और शीतल सोहता व प्रभूवल मसीह निवासी अमृतसर (पंजाब) के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस में दर्ज शिकायत में विक्टर मसीह निवासी फौजी प्लाट ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपियों ने उसे 13 लाख में पुर्तगाल भेजने की बात कही थी। इसमें तीन लाख रुपये एडवांस और बकाया 10 लाख पुर्तगाल पहुंचने के बाद देना तय हुआ था। आरोपियों ने उससे एक लाख 70 हजार रुपये अलग-अलग दिनों में अपने अकाउंट में डलवाए थे। फिर वीजा दिखाकर 1.30 लाख रुपये नकद लिए थे। आरोपियों ने उसकी फ्लाइट करा दी थी, मगर उसे मास्को से डिपोर्ट कर दिया गया। वापस आकर उसने आरोपियों से संपर्क किया तो आरोपियों ने उसे उतने पैसे में ही दोबारा पुर्तगाल भेजने का विश्वास दिलाया, मगर आरोपी बार-बार टालमटोल करते रहे। उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे छेड़छाड़ के केस में फंसाने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।