{"_id":"6560fae98df74a931b06be44","slug":"youth-given-assurance-of-sending-him-to-australia-on-work-permit-cheated-of-rs-16-lakh-30-thousand-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-9062-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: युवक को वर्क परमिट पर ऑस्ट्रेलिया भेजने का दिया भरोसा, 16 लाख 30 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: युवक को वर्क परमिट पर ऑस्ट्रेलिया भेजने का दिया भरोसा, 16 लाख 30 हजार ठगे
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। युवक को वर्क परमिट पर ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 16 लाख 30 हजार रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। मामला आईजी अंबाला के दरबार भी पहुंच गया है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पिपली निवासी सोमदत्त ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह इलेक्ट्रॉनिक दुकान चलाते हैं और उसका बेटे संदीप शर्मा ने बी फार्मेसी की हुई है। उनकी पहचान अंबाला के मोहड़ा के रहने वाले संदीप व उनकी पत्नी के साथ थी। इसी का फायदा उठाते हुए पिछले वर्ष 2022 में उन्होंने बताया कि वे युवाओं को विदेश भेजने का काम करते हैं। उनके बेटे संदीप को भी वर्क परमिट पर ऑस्ट्रेलिया भेज देंगे, लेकिन इसके लिए 22 लाख 30 हजार रुपये देने होंगे।
वे उनकी बातों में आ गए और उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया भेजने की कार्रवाई वे कल से ही शुरू कर देंगे। इस एवज में पहले 10 लाख रुपये देने होंगे। किसी तरह रकम जुटाकर उन्होंने 10 लाख रुपये दिए। जनवरी 2023 में उन्होंने दो लाख 30 हजार रुपये संदीप के लिए जहाज की टिकट खरीदने के लिए आरोपी को दिए। इसके बाद संदीप को ऑस्ट्रेलिया नहीं भेजा और आरोपियों ने कहा कि बाकी 10 लाख रुपये भी पहले देने होंगे और बिना पैसे काम में देरी होगी। उन्होंने फिर बाकी रकम भी दे दी, इसके बावजूद उसके बेटे को ऑस्ट्रेलिया नहीं भेजा और न ही दी रकम वापस दी। बार-बार कहने के बावजूद भी जब रकम नहीं लौटाई तो पंचायतें भी की, जिसके बाद आरोपियों ने छह लाख रुपये की रकम लौटाई। जब बाकी रकम की मांग की तो धमकी दी जाने लगी। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।