फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youth dies due to drug abuse

Kurukshetra News: नशे के सेवन से युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to drug abuse
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार युवाओं को नशे से बचाने के लिए साइक्लोथॉन यात्रा निकाल रही है। सरकारी तंत्र से लेकर विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री यात्रा में शामिल होकर नशे से दूर रहने का संदेश दे रहे हैं, मगर यात्रा के धर्मनगरी में प्रवेश करने से पूर्व नशे के कारण तबीयत बिगड़ने से 23 साल के युवक की मौत हो गई। युवक झांसा रोड पर एक कॉलोनी का रहने वाला था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मंगलवार को दिन के समय युवक ने नशे का इंजेक्शन लगाया था। नशे के बाद देर रात वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने के लिए चला गया था। रात करीब दो बजे उसकी मां को उसके कमरे से टीवी की आवाज आई तो उसे बंद करने के लिए चली गई। काफी देर तक युवक ने दरवाजा नहीं खोला तो उसकी मां को कुछ शक हुआ। खिड़की से देखा तो वह बेसुध होकर पड़ा था। परिजनों ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर युवक को अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बाक्स
इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर कराया पोस्टमार्टम
जांच अधिकारी एसआई बीरसिंह ने बताया कि पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों के अनुसार युवक नशे के इंजेक्शन लगाता था। परिजन भी आशंका जाहिर कर रहे थे। इस पर पुलिस विसरा भी केमिकल जांच के लिए भेजेगी। रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स
हर माह नशे के दर्ज होते हैं 20 से अधिक मामले
जिले में औसतन हर माह नशा अधिनियम के तहत 20 से ज्यादा मामले दर्ज होते हैं। सप्लाई के लिए नशा तस्कर ट्रक और कैंटर चालक का इस्तेमाल करते हैं। इसमें कई चालक भी नशा सप्लाई करने में संलिप्त होते हैं। पुलिस अपराधियों पर कार्रवाई के साथ नागरिकों को जागरूक भी कर रही है, फिर भी जिले में नशे का कारोबार खूब पनप रहा है। अधिकतर युवा सूखे नशे के इंजेक्शन लगा रहे हैं। बताया जाता है कि उक्त युवक भी सूखे नशे के इंजेक्शन लगाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed