फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youth dies due to Bolero collision, fellow injured, Kurukshetra

बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत, साथी जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to Bolero collision, fellow injured, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। कुरुक्षेत्र-पिहोवा रोड पर गांव मुर्तजापुर के निकट बोलेरो की टक्कर लगने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। मृतक की शिनाख्त रामदास वासी मुर्तजापुर के रूप में हुई। शिकायत पर पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में रामशरण वासी मुर्तजापुर ने कहा कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। बुधवार को वह अपनी बाइक पर सवार होकर घरेलू काम से पिहोवा आया था। शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपने गांव वापस जा रहा था। उसके आगे एक बाइक पर दो युवक जा रहे थे। जैसे वह मुर्तजापुर सत्संग भवन के पास पहुंचा तो उसके आगे चल रही बाइक को सामने से आए एक बोलेरो चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही एक युवक सड़क के साइड में जा गिरा, जिसे हल्की चोटें आई। वहीं दूसरा युवक सड़क पर गिर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसने तुरंत बाइक को रोककर उसे संभाला।
विज्ञापन

यह घायल युवक भी उसी के गांव का ही रामदास था। उसने तुरंत उसके परिजनों को सूचना दी। इस दौरान मौके पर पहुंची डायल 112 ने उसे पिहोवा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद रामदास को एलएनजेपी तथा यहां से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान रामदास की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed