{"_id":"62533fb20ab19e6631175385","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-car-kurukshetra-kurukshetra-news-knl104544459","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर लगने से युवक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर लगने से युवक की जान गई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहोवा। गांव अरनैचा में युवक की कार की टक्कर लगने से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त सुखदीप सिंह (22) वासी अरनैचा के रूप में हुई है। सुखदीप अपने भाई के साथ ही खेतों में काम करता था। वह रविवार को खेत में काम कर रहे भाई व पिता के लिए दोपहर का खाना लेकर जा रहा था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना सदर में दर्ज शिकायत में जगदीप सिंह वासी अरनैचा ने कहा कि उसने गांव में ही खेती के लिए जमीन ठेके पर ली हुई है। वह रविवार की दोपहर को अपने पिता कश्मीर सिंह के साथ खेतों में काम कर रहा था। करीब दोपहर साढ़े 12 बजे उसका छोटा भाई सुखदीप सिंह घर से उनके लिए दोपहर का खाना लेकर पैदल आ रहा था।
जैसे ही वह खेत के सामने पहुंचा तो पिहोवा की ओर से आई कार ने उसके भाई को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सुखदीप सिंह सड़क पर गिरकर बेसुध हो गया। उसने दौड़कर अपने भाई को संभाला और राहगीरों की मदद से पिहोवा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज किया है। साथ ही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है।