{"_id":"660b2758c3e65199960f6ca9","slug":"youth-commits-suicide-by-hanging-after-quarrel-with-wife-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-116077-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने फंदा लगा दी जान
Tue, 02 Apr 2024 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 02 Apr 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शास्त्री मार्केट में किराए पर रह रहे युवक ने पत्नी से झगड़ा होने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की शिनाख्त आशु कुमार 28 निवासी मुजफ्फरनगर यूपी के रूप हुई है। आशु कुमार प्लंबर का काम करता था। यहां शास्त्री मार्केट में वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ करीब चार साल से किराए पर रह रहा था। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के अनुसार रविवार रात को आशु का उसकी पत्नी काजल के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। उस समय आशु के साथ किराए पर रहने वाले उसके रिश्तेदार पारस ने बीच-बचाव कर मामला शांत कर दिया था। उसके बाद आशु और पारस अपने-अपने कमरे में सोने के लिए चले गए थे। सुबह होने पर पारस अपने काम पर चला गया, मगर आशु अपने कमरे पर ही रुक गया था। दोपहर करीब दो बजे आशु किसी बहाने से घर के बाथरूम में चला गया। काफी देर तक आशु बाहर नहीं आया तो उसकी पत्नी ने अंदर झांककर देख तो आशु ने चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसने तुरंत मामले की सूचना अपने परिजनों को दी। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बाक्स
आज कराया जाएगा पोस्टमार्टम
थाना कृष्णा गेट प्रभारी कर्मबीर सिंह ने बताया कि आज मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने एसएफएल टीम को भी मौके पर बुलाकर सैंपल एकत्रित कराए हैं। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।