फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youth can make career in journalism, mass communication and digital media by doing courses from IGNOU: Dr. Dharmapala

इग्नू से कोर्स कर पत्रकारिता, जनसंचार एवं डिजिटल मीडिया में युवा बना सकते हैं कॅरिअर : डाॅ. धर्मपाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Youth can make career in journalism, mass communication and digital media by doing courses from IGNOU: Dr. Dharmapala
कुरुक्षेत्र। पत्रकारिता एवं जनसंचार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। नई-नई तकनीकों के कारण पत्रकारिता के नए-नए प्लेटफॉर्म बन गए हैं। इसलिए वर्तमान परिपेक्ष्य के अनुरूप पत्रकारिता एवं जनसंचार को समझने की आवश्यकता है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डॉ. धर्म पाल ने बताया कि इग्नू द्वारा जनसंचार, पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया पाठ्यक्रमों को सैद्धांतिक व रोजगारपरक दृष्टि से संतुलित बनाया गया है। विद्यार्थी पत्रकार के तौर पर, कंटेंट राइटर, फिल्मी उद्योग, जनसंपर्क कर्मी, राजनीतिक विशेषज्ञ, विजुअल एडिटर, विज्ञापन, इलेट्रॉनिक आदि क्षेत्रों में अपना भविष्य चुन सकते हैं।
विज्ञापन

इग्नू द्वारा वर्तमान में इग्नू द्वारा पत्रकारिता एवं जनसंचार में मास्टर ऑफ आट्र्स, पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में एमए, पत्रकारिता और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में एमए, विकास पत्रकारिता में एमए, विकास संचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, डिजिटल मीडिया में स्नातकोत्तर डिप्लोमा आदि पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इग्नू के विभिन्न सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, यूजी डिग्री और पीजी डिग्री में दाखिला लेने की अंतिम तिथि 30 जून है। इच्छुक विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट http://www.ignou.ac.in पर जाकर ऑनलाइन दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed