फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youth arrested with illegal arms and stolen bike

Kurukshetra News: अवैध असलहा व चोरी की बाइक सहित युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with illegal arms and stolen bike
कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-दो टीम ने अवैध असलहा रखने के आरोप में कैथल जिले के अर्जुन नगर, हाल वासी फरीदकोट हाउस थानेसर के रहने वाले अक्षय को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

टीम के पास एक कट्टा व एक कारतूस सहित चोरी की हुई दो मोटरसाइकिल, गैस सिलिंडर, चूल्हा, एलईडी व अन्य सामान बरामद हुआ है, साथ ही टीम ने अवैध रूप से असलहा सप्लाई करने के आरोप में पानीपत जिले के दीवाना गांव के रहने वाले भोला को काबू किया है।
विज्ञापन

12 जनवरी टीम झांसा रोड भद्रकाली मंदिर के पास मौजूद थी। उसी समय मिली सूचना के आधार पर टीम ने कुबेर मंदिर के पास बने गुरुद्वारे पहुंचकर निगरानी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस टीम को एक युवक कुबेर मंदिर के पास घूमता हुआ दिखाई दिया, जो पुलिस टीम को देख कर भागने की कोशिश करने लगा। टीम ने शक के आधार पर उसे काबू करके उसकी तलाशी ली तो एक कट्टा व एक कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए अवैध असलहा सप्लाई करने के आरोपी भोला को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराध अन्वेषण शाखा-दो प्रभारी मोहनलाल ने बताया कि आरोपी अक्षय व भोला पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। आरोपी अक्षय पर अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल व पंजाब के पटियाला में अलग-अलग थानों में चोरी, छीनाझपटी, लूट सहित कई मामले दर्ज हैं। आरोपी भोला पर सोनीपत, करनाल, अंबाला, जींद रोहतक व कुरुक्षेत्र में चोरी, छीनाझपटी सहित कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed