फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youth are the pillars of the nation, they should join Arya Samaj in large numbers: Acharya Devvrat

देश के कर्णधाऱ होते हैं युवा, ज्यादा से ज्यादा आर्य समाज से जुड़ें : आचार्य देवव्रत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Youth are the pillars of the nation, they should join Arya Samaj in large numbers: Acharya Devvrat
कुरुक्षेत्र। युवा किसी भी देश के कर्णधार है। समाज को नई दिशा देने और राष्ट्र को उन्नति के मार्ग पर ले जाने में युवाओं की अहम भूमिका होती है, इसलिए युवाओं को राष्ट्र का कर्णधार कहा जाता है। वहीं आर्यसमाज भी देश में कुरीतियों और कुत्सित परंपराओं को तोड़ने वाला संगठन है, ऐसे में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को आर्यसमाज से जोड़कर समाज और राष्ट्र के निर्माण में आगे आना चाहिए।
विज्ञापन

उक्त शब्द गुरुकुल कुरुक्षेत्र में आयोजित भारतीय आर्य भजनोपदेशक परिषद के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहे। उन्होंने कहा कि आर्यसमाज के संस्थापक महर्षि दयानंद का चिन्तन विशुद्ध वैज्ञानिक सोच पर आधारित है, उन्होंने समाज से जातपात, महिला उत्पीड़न, छुआछूत जैसी अनेक कुरीतियों के विरुद्ध लोगों को जागरुक किया और नारी शिक्षा, समान अधिकार की बात की।
विज्ञापन


समाज से कुरीतियों के उन्मूलन और नई जागृति लाने में आर्यसमाज के भजनोपदेशकों के योगदान की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे बुजुर्ग भजनो पदेशकों ने बहुत कम संसाधन और सुविधा होते हुए भी व्यापक स्तर पर वेदों का प्रचार किया। एक दौर ऐसा था कि भारत में लगभग हर परिवार से कोई न कोई सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि आज स्थिति बिल्कुल अलग है, देश में आर्यसमाज तो बहुत अधिक है मगर हमारी युवा पीढ़ी आर्यसमाज से नहीं जुड़ पा रही है और उनमें संस्कारों का भी अभाव है। ऐसे में हम सभी की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि युवाओं को वैदिक संस्कृति और पुरातन भारतीय संस्कारों से परिचित कराएं। उन्होंने परिषद के सभी सदस्यों से वेद प्रचार में तेजी लाने के साथ-साथ देश में प्राकृतिक खेती का भी प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया।

राज्यपाल ने गुरुकुल में चल रहे आर्य वीरांगना दल शिविर का भी ध्वजारोहण कर विधिवत शुभारंभ किया। इस शिविर में हरियाणा के विभिन्न जिलों और गांवों से 800 से अधिक युवतियां आयीं जिन्हें गुरुकुल में पांच दिनों तक योगासन, प्राणायाम, डम्बल, लेजियम, व्यायाम, सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार, स्तूप निर्माण, लाठी चलाना सहित वैदिक संस्कृति और संस्कारों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed