फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youth are being ignored in jobs: Brijendra

नौकरियों में युवाओं की हो रही अनदेखी : बृजेंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Youth are being ignored in jobs: Brijendra
बाबैन। क्षेत्र के गांव संघोर में ग्रामीणों को संबोधित करते पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह। संवाद
बाबैन। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने 144वें दिन लाडवा विधानसभा के बाबैन क्षेत्र के गांवों में सद्भावना यात्रा निकाली। इसके माध्यम से उन्होंने लोगों को सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी की कार्यशैली और हरियाणा में नियुक्तियों के लिए सरकार की नीतियों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के प्रति गंभीर नहीं है और नौकरियों में अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिस हलके से मुख्यमंत्री आते हैं, यदि वहां की सड़कों की हालत खराब है तो बाकी प्रदेश की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने का अर्थ केवल कुर्सी संभालना नहीं बल्कि एक जिम्मेदार नेता की तरह निर्णय लेना और परिणाम देना है। नियुक्तियों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि 1713 पीजीटी कंप्यूटर साइंस पदों की 2019 में शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया सात साल तक लंबित रही और केवल 39 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इतनी बड़ी संख्या में युवा अयोग्य थे या चयन प्रक्रिया में ही खामियां थीं। इसी तरह 611 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती के लिए उन्होंने कहा कि जिन उम्मीदवारों के पास एमए के साथ नेट या पीएचडी जैसी योग्यता है, जो किसी भी विश्वविद्यालय में नियुक्ति के लिए पर्याप्त मानी जाती है, उन्हें भी परीक्षा में असफल करार दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed