फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Younger brother's condition deteriorated after scuffle with brother, death in hospital

भाई से हाथापाई के बाद बिगड़ी छोटे भाई की हालत, निजी अस्पताल में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Younger brother's condition deteriorated after scuffle with brother, death in hospital
गांव बुहावा में एक 47 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान बलवान सिंह पुत्र मंगत राम के रूप में हुई है, जो कि फैक्टरी में काम करता था। बलवान का सुबह अपने बड़े भाई जोगपाल के साथ साइकिल को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद बलवान की तबीयत खराब होने लगी, जिसे परिजनों तुरंत शाहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मामले की सूचना पाकर बाबैन थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव का कब्जे में लेकर एसएफएल टीम को बुलाकर नमूने एकत्रित कराए। पुलिस ने मृतक की पत्नी पिंकी के बयान पर इत्तफाकिया रपट दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि बलवान सिंह का सुबह करीब 8 बजे अपने बड़े भाई जोगपाल के साथ साइकिल को लेकर झगड़ा हुआ था। बलवान सुबह साइकिल लेकर अपने खेतों में गया था। जब वह लौटा तो साइकिल खेत में जाने को लेकर जोगपाल व बलवान के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें दोनों भाइयों के बीच हाथापाई भी थी। इस झगड़े के बाद बलवान अपने घर पहुंचा तो अचानक उसकी तबीयत खराब होने लगी। परिजनों ने तुरंत उसे शाहाबाद के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर एसएफएल टीम को मौके पर बुलाकर नमूने एकत्रित कराए। पुलिस ने मृतक की पत्नी पिंकी के बयान पर 174 की कार्रवाई करके शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। आगामी कार्रवाई पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed