फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Young man who fell on the highway after being hit by Innova, crushed by vehicles, dies painfully

Kurukshetra News: इनोवा की टक्कर से हाईवे पर गिरे युवक को वाहनों ने कुचला, दर्दनाक मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Young man who fell on the highway after being hit by Innova, crushed by vehicles, dies painfully
कुरुक्षेत्र। जीटी रोड पर मसाना गांव के पास हाईवे क्रॉस कर रहे युवक को इनोवा ने टक्कर मार दी, जिससे युवक सड़क पर गिर गया। इस दौरान कई वाहन उसके ऊपर से निकल गए और कुचले जाने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त अर्जुन पासवान 29 निवासी भवानीपुर जिला बेगूसराय बिहार के रूप में हुई। घटना रात साढ़े नौ बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन

अर्जुन जीटी रोड पर मसाना के नजदीक ढाबे पर काम करता था। थाना सदर थानेसर में जीतू साहनी निवासी मेहंदीपुर जिला सीतामढ़ी बिहार ने बताया कि वह मसाना के पास ढाबे पर काम करता है। मंगलवार रात वह उसके साथ काम करने वाले अर्जुन के साथ काम से धंतौड़ी गए थे। लाैटते हुए मसाना गांव की साइड से ढाबे की तरफ जाने के लिए जीटी रोड क्रॉस कर रहे थे। रात साढ़े नौ बजे के करीब जीटी रोड क्रॉस करते हुए अर्जुन को शाहाबाद की तरफ से आए इनोवा कार चालक ने टक्कर मार दी, जिससे अर्जुन सड़क पर गिर गया। इस दौरान जीटी रोड पर पीछे से आ रही कई गाड़ियां अर्जुन के ऊपर से निकल गई और मौके पर ही अर्जुन ने दम तोड़ दिया। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed