{"_id":"679e7a4fa831462d1e0f3dae","slug":"young-man-murdered-and-body-thrown-in-canal-three-friends-accused-taken-into-custody-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-130826-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: युवक की हत्या कर शव नहर में फेंका, तीन दोस्तों पर ही आरोप, हिरासत में लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: युवक की हत्या कर शव नहर में फेंका, तीन दोस्तों पर ही आरोप, हिरासत में लिए
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बारवा गांव के 28 वर्षीय युवक की दोस्तों द्वारा हत्या कर शव को करनाल के रंभा के समीप नहर में फेंके जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर तीन दोस्तों को हिरासत में लिया था। पूछताछ में दोस्तों ने कृष्ण की हत्या कर शव को करनाल के रंभा गांव के पास नहर में फेंके जाने की बात कही।
घटना 29 जनवरी की है, शनिवार को देर शाम पुलिस ने गोताखोरों की मदद से कृष्ण के शव को नहर से बरामद किया, जिसके बाद मृतक के परिवार में मातम पसर गया। मृतक के बड़े भाई प्रवीन ने बताया कि कृष्ण तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह राजमिस्त्री का काम करता था। मामला रुपयों के लेनदेन का बताया जा रहा है। मृतक के भाई ने बताया कि कुछ दिन पहले ही कृष्ण ने अपनी बाइक गिरवी रखकर गांव के ही दोस्त अंकुश, सतीश और करनाल के चिड़ाव गांव निवासी दीपू को 43 हजार रुपये दिए थे। 29 जनवरी की शाम को दोस्तों ने रुपये देने के लिए फोन कर कृष्ण को घर से बुलाया था।
घर से निकलने के महज आधे घंटे बाद ही उसका मोबाइल बंद हो गया। पहले उसे लगा कि वह दोस्तों के साथ कहीं व्यस्त होगा लेकिन जब पूरी रात गुजर गई और वह घर नहीं लौटा तो चिंता बढ़ गई। अगले दिन उसकी तलाश शुरू की गई लेकिन किसी दोस्त से कोई जानकारी नहीं मिली। वहीं पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई गई। प्रवीन ने बताया कि कृष्ण जिन दोस्तों से रुपये लेने के लिए घर से निकला था लेकिन किसी भी दोस्त से कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को उक्त तीनों की जानकारी दी गई। पुलिस जांच में उन्होंने घटना को कबूला। उधर, सीआईए टू इंचार्ज मोहनलाल ने बताया कि तीन युवकों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है।