फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Young man hanged himself under suspicious circumstances

Kurukshetra News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाया फंदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
Young man hanged himself under suspicious circumstances
पिपली। समानी गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा लिया। सुबह परिजन उठे तो साइड के कमरे में युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। मृतक की शिनाख्त रवि कुमार 29 निवासी समानी के रूप में हुई। रवि टायर पंक्चर लगाने का काम करता था।
विज्ञापन

थाना सदर में दिए बयान में मंजू ने बताया कि उसका पति रवि कुमार दो माह से काम पर नहीं जा रहा था। 27 अगस्त की रात को गांव में जागरण था। उनका पूरा परिवार जागरण में शामिल होने गया था। रात करीब दो बजे वह सब लोग वापस अपने घर आकर सो गए थे। सुबह उठे तो उसका पति कमरे में नहीं था। उसने बगल के कमरे में देखा तो उसके पति का शव फंदे पर लटका हुआ था। उसके पति ने चुनरी से पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दो महीने से उसका पति काम पर नहीं जा रहा था, जिस कारण उसका पति मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। शिकायत पर पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed