फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Young man hanged himself under suspicious circumstances from a fan in the house

Kurukshetra News: युवक ने घर में पंखे से संदिग्ध परिस्थिति में लगाया फंदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Young man hanged himself under suspicious circumstances from a fan in the house
कुरुक्षेत्र। गोगपुर गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थिति में पंखे पर फंदा लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान अमित के तौर पर की गई। उसे फंदे पर लटका देख परिजन सन्न रह गए और तत्काल ही झांसा के सरकारी अस्पताल में लेकर गए। गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने अमित को कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर जांच के बाद चिकित्सकों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर इत्तेफाकिया कार्रवाई कर शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अमित मेहनत-मजदूरी का काम करता था। वहीं शराब पीने का आदी था। आर्थिक तंगी और मानसिक परेशानी के चलते अमित अपने कमरे में रस्सी से पंखे के साथ फंदे पर लटक गया। घटना के समय पत्नी बच्चों को ट्यूशन से लेने गई हुई थी। अमित अपने पीछे पत्नी, बेटा और बेटी को छोड़ गया। अमित की आठ साल पहले बबीता से शादी हुई थी। पति की मौत से परिजनों का रो-रोकर कर बुरा हाल है। जांच अधिकारी पवन राणा का कहना है कि मृतक की पत्नी बबीता के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed