{"_id":"6ae3b52a0cb031182103977e","slug":"young-man-from-patiala-dies-in-road-accident-while-on-his-way-to-visit-his-aunt-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-163420-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बुआ से मिलने पटियाला से आए युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बुआ से मिलने पटियाला से आए युवक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
पिहोवा। बुआ से मिलने आए 23 साल के युवक की पटियाला रोड पर कलसा गांव के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक अपने पिता के साथ घर लौटने की तैयारी में था। युवक अपने पिता को कंबाइन मालिक के घर बाइक खड़ी करने की बात कहकर घर से निकला था। मृतक की पहचान पंजाब के पटियाला जिले के अलीपुर शेखा के गुरजिंद्र सिंह के रूप में हुई है।
डीएसपी रोहित कुमार ने बताया कि पिता की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया। गुरजिंद्र सिंह खेतीबाड़ी का काम करता था और कंबाइन भी चलाता था। गुरजिंद्र सिंह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। बेटे की मौत से परिवार में मातम पसर गया। यह हादसा पिता के सामने ही हुआ।
मनजीत सिंह ने बताया कि उनकी बहन हरजीत कौर की शादी कलसा गांव में हुई है। वह अपनी बहन से मिलने आए थे। उसका बेटा गुरजिंद्र सिंह भी बाइक पर बुआ के घर पहुंचा था। शाम को घर लौटते समय गुरजिंद्र ने अपनी बाइक कंबाइन मालिक के घर खड़ी करने की बात कही, इसके बाद बेटे को उसके साथ कार में घर लौटना था। इसलिए वह बेटे को अपने साथ लेकर जाने के लिए उसकी बाइक के पीछे अपनी कार में चल पड़ा। रात करीब सात बजे गुरजिंद्र की बाइक सड़क के बीच खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गई।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि ट्रैक्टर-ट्राॅली सड़क के बीच खड़ी थी। उस पर न तो इंडिकेटर था और न ही रिफ्लेक्टर लगा हुआ था। टक्कर लगने से गुरजिंद्र के सिर, मुंह और नाक पर गंभीर चोट आईं। हादसे के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर मौके पर आया, लेकिन कुछ देर बाद वहां जुटे लोगों की भीड़ के बीच से फरार हो गया। उसने कार से बेटे को प्राइवेट अस्पताल पिहोवा पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बेटे को मृत घोषित कर दिया।