फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   You are your own..., Kurukshetra

अपने तो अपने ही होते हैं...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
You are your own..., Kurukshetra
रत्नावली महोत्सव में हरियाणवीं डांस की प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद - फोटो : Kurukshetra
सेवा सिंह
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। ... कहा जाता है कि अपने तो अपने ही होते हैं। फिर अपनों के लिए भले ही कोई बड़ी कुर्बानी ही क्यों न देनी पड़े। कुछ ऐसा ही कर दिखाया 150 से अधिक फिल्में कर चुके मशहूर अभिनेता व निदेशक सतीश कौशिक ने। बॉलीवुड में एक हिंदी फिल्म में उनकी शूटिंग अभिनेता सलमान खान के साथ पिछले कई दिनों से चल रही थी, लेकिन उन्होंने शुक्रवार को यह शूटिंग छोड़ दी और केयू के रत्नावली महोत्सव में पहुंच गए।
यहां पहुंचकर उन्हेें फिल्म की शूटिंग छोड़ने का मलाल नहीं बल्कि अपने प्रदेश के युवाओं के बीच खुद को पाकर गर्व महसूस हो रहा था। युवाओं ने भी उनका जोरदार स्वागत किया तो वे भावुक हो उठे और कहा कि उन्हें अपने युवाओं के बीच आकर जो माहौल मिल रहा है, उसे उसका कोई मुकाबला नहीं हो सकता। महेंद्रगढ़ के दनौंदा के रहने वाले सतीश कौशिक ने न केवल अपने प्रदेश की मिट्टी व संस्कृति की सराहना की बल्कि युवाओं को जिंदगी की सफलता का पाठ भी पढ़ाया।
विज्ञापन

उन्होंनेकहा कि आगे चलते चलो। खुद को एक क्लासरूम में समझे और हर दिन उसमें कुछ न कुछ सीखने का प्रयास करें। जिंदगी में सबसे ज्यादा असफलता ही सिखाती है। उन्हें भी ऐसे ही संघर्ष से गुजरना पड़ा था। वे 150 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं तो टीवी सीरियल से लेकर अब वेब सीरीज तक बना रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

तुम लोग घबराने का नहीं, समझा क्या...
फिल्म दिवाना मस्ताना के इस डायलॉग के साथ फिल्म अभिनेता व निदेशक सतीश कौशिक केयू ऑडिटोरियम के मंच पर पहुंचे तो हर कोई गदगद हो उठा। तालियों की जोरदार गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया तो एक के बाद एक कइ डायलॉग सुनाए, जिससे दर्शकों की खुशी का ठिकाना न रहा। बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचे सतीश कौशिक ने कहा कि केयू ने रत्नावली के रूप में इतना बड़ा आयोजन कर युवा कलाकारों को बड़ा मंच दिया है। यह हमारी संस्कृति को बढ़ावा देने का बड़ा प्रयास है। उन्होंने कहा कि हरियाणवी बोली के दम पर दंगल, सुल्तान, तनु वेड्स मनु, संतरंगी, म्हारियां छोरियां छोरो से कम हैं के आदि फिल्मों ने सफलता का नया इतिहास रच दिया। अब वे मेरा गाम मेरा धाम हरियाणवी फिल्म जल्द लेकर आ रहे हैं।

इतना समय तो बड़ा स्टार भी नहीं टिक सकता
हरियाणणवी फिल्म विकास आयोग के चेयरमैन सतीश कौशिक ने जब हरियाणवी पॉप गीत व लूर नृत्य देखा तो वे हैरान रह गए और मोबाइल से वीडियो शूट करने लगे। उन्होंने कहा कि 20 मिनट तक केयू के छात्र-छात्राओं ने जो कर दिखाया है, इतना समय तो बॉलीवुड का बड़ा स्टार भी नहीं टिक सकता। ऐसे कलाकारों में से बड़े स्टार, निदेशक व अभिनेता निकल सकते हैं। उनका प्रयास होगा कि वे उन्हें हरसंभव सहयोग कर सके। हरियाणा सरकार की नई फिल्म पालिसी की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसमें सब्सिडी का प्रावधान किया गया है।

जोरदार स्वागत से अभिभूत फिल्म अभिनेता सतीश कौशिक।  संवाद

जोरदार स्वागत से अभिभूत फिल्म अभिनेता सतीश कौशिक। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed