फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Yoganand Shastri said in Kurukshetra, NCP will Election in one Lok Sabha seat and 25 assembly seats in Haryana

Kurukshetra: योगानंद शास्त्री बोले, हरियाणा में NCP लोकसभा की एक व विधानसभा की 25 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Sat, 26 Aug 2023 05:06 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 26 Aug 2023 05:06 PM IST
सार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रहे योगानंद शास्त्री ने कहा कि इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस से आगामी चुनावों को लेकर चर्चा चल रही है। इंडिया से पार्टी हरियाणा से लोकसभा की एक व विधानसभा के लिए 20 से 25 सीटें लेगी और यहां पार्टी के प्रति समर्पित व कर्मठ उम्मीदवार ही मैदान में होंगे।

विज्ञापन
Yoganand Shastri said in Kurukshetra, NCP will Election in one Lok Sabha seat and 25 assembly seats in Haryana
बैठक में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हरियाणा में भी ताल ठोकेगी, जिसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। पार्टी लोकसभा की एक व विधानसभा की करीब 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जिसको लेकर रणनीति बनाई जा रही है। इसी के चलते शनिवार को रोड धर्मशाला में पार्टी कार्यकर्ताओं की अहम बैठक हुई, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रहे योगानंद शास्त्री मुख्य तौर पर पहुंचे। 

विज्ञापन


हर कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी से जुटा
उन्होंने कहा कि इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस से आगामी चुनावों को लेकर चर्चा चल रही है। इंडिया से पार्टी हरियाणा से लोकसभा की एक व विधानसभा के लिए 20 से 25 सीटें लेगी और यहां पार्टी के प्रति समर्पित व कर्मठ उम्मीदवार ही मैदान में होंगे। प्रदेश की जनता वर्तमान भाजपा गठबधन सरकार से पूरी तरह परेशान हो चुकी है और विकल्प की  इंतजार में है, जिसकी पूर्ति राकंपा करेगी। पार्टी सत्ता में होगी तो प्रदेश का हर नागरिक खुशहाल होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत बनाया जा रहा है और हर कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी से जुटा है। 
विज्ञापन


आने वाले चुनावों में होगा बड़ा बदलाव, इंडिया गठबंधन की होगी सरकार : वीरेंद्र वर्मा
अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनावों में बड़ा बदलाव होगा। वर्तमान सरकार को देश की जनता सत्ता से बाहर कर देगी और इंडिया गठबंधन की सरकार होगी। इसके लिए जनता मन बना चुकी है। यह दावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मराठा वीरेंद्र वर्मा ने रोड धर्मशाला में हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में किया। उन्होंने कहा कि आज मजदूर से लेकर किसान, कर्मचारी से लेकर व्यापारी तक हर कोई सड़क पर उतरा हुआ है। इससे स्पष्ट है कि सरकार की नीतियां जनविरोधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर नागरिक आज महंगाई व बेराजगारी से त्रस्त है। महिलाएं सुरक्षित नहीं है तो युवा विदेशों की ओर जाने को मजबूर हो रहे हैं। यूपीए सरकार ने भूमि अधिग्रहण के रेट जो डीसी रेट से तीन गुना ज्यादा किए थे, इन्हें घटाकर फिर ढाई गुना कर दिया गया और इसे संविंधान की नौंवी अनुसूचि में डाल दिया गया, ताकि किसान कोर्ट का भी दरवाजा न खटखटा सके। उन्होंने कहा कि जब देश के कृषि मंत्र शरद पवार थे तो भारत गेहूं, चावल, चीनी व कपास में निर्यातक बन गया था और दूसरे देशों में गेहूं व चावल के निर्यात पर भी पाबंदी लगा दी  गई है। यहां तक कि गेहूं आयात करने पर चर्चा की जा रही है।


ऐसी जनविरोधी नीतियों को देश की ज नता सहन नहीं करेगी और वर्तमान सरकार को बाहर का रास्ता दिखाएगी। इस दौरान  एडवोकेट रामकुमार कश्यप ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष शरद पवार करनाल लोकसभा से मराठा वीरेंद्र वर्मा को चुनाव लड़वाने का ऐलान कर चुके हैं, जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह बना हुआ है। बैठक में मुख्य तौर पर प्रदेश महासचिव कृष्ण मराठा, राजेश कम्बोज, ऋषिपाल पांचाल, लीगल सैल के अध्यक्ष बलकार सिंह संधू, एससी मोर्चा अध्यक्ष एडवोकेट कर्ण सिंह चौधरी, युवा प्रदेशाध्यक्ष कप्तान सिंह राणा व मास्टर रामकुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed